logo

कैसा रहेगा आज आपका दिन, जानिए सभी राशियों का आज का राशिफल

 | 
 कैसा रहेगा आज आपका दिन, जानिए सभी राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि 

दिन के आरंभ में नए काम की शुरुआत को लेकर आप उत्साहित रहेंगे। शरीर और मन की स्वस्थता भी आपके उत्साह को दोगुना कर देगी। स्नेही मित्रों के साथ समारोह में जाना हो सकता है। दोपहर के बाद किसी कारण से आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा। बाहर खाना-पीना नहीं करें। धन संबंधी विषयों पर लेन-देन में ध्यान रखें। 

वृष राशि 

दिन फ़ायदेमंद साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। प्यार-मोहब्बत के लिहाज़ से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा।

मिथुन राशि 

आपका तल्ख़ रवैया दोस्तों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और दिली सुकून देंगे। आज का दिन रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है।

कर्क राशि 

जब आप कोई फ़ैसला लें, तो दूसरों की भावनाओं का ख़ास खय़ाल रखें। आपका कोई भी ग़लत निर्णय न केवल उनपर खऱाब असर डालेगा, बल्कि आपको भी मानसिक तनाव देगा। इस राशि के कारोबारियों को आज अपने घर के उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं।

सिंह राशि 

आज दिन की शुरुआत में आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ और चिंता में रहेंगे। किसी बात को लेकर गुस्से में रह सकते हैं। दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण होगा। नौकरीपेशा लोगों की उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा होगी।

कन्या राशि 

आपकी व्यक्तिगत समस्याएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है।

तुला राशि 

रुपए-पैसे के हालात और उससे जुड़ी समस्याएं तनाव का कारण साबित हो सकती हैं। व्यापारियों को आज व्यापार में घाटा हो सकता है और अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि 

आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कजऱ् आदि आखिऱकार आपको मिल जाएंगे। अपने बर्ताव में उदार बनें और परिवार के साथ प्यार भरे लम्हे गुज़ारें। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है।

धनु राशि

शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य का आज विशेष ध्यान रखें। अधिक मेहनत के बाद भी काम में सफलता कम मिलेगी। इससे निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। आज यात्रा को टालना आपके लिए हितकर रहेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है।

मकर राशि 

ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें और सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी।

कुंभ राशि 

दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका मानसिक सुकून ख़त्म कर सकता है। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोडऩे से बचें। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी।

मीन राशि 

आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें, जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। अनचाहा कोई महमान आज आपके घर आ सकता है जिसके आने से आपको घर के उन समानों पर भी खर्चा करना पड़ सकता है, जिनको आपने अगले महीने पर टाला हुआ था।

Around the web