logo

जानिए सभी 12 राशियों का आज 10 जुलाई 2022 का राशिफल

 | 
 जानिए सभी 12 राशियों का आज 10 जुलाई 2022 का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज आपको नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। पारिवारिक कलह खत्म होगी। परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। आज के दिन आपके मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा।

वृषभ राशि 

आज आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। परिवार का सुख आशा अनुसार मिलने वाला है। पूरा दिन आप प्रसन्न रहेंगे, आज परिवार या किसी मित्र के साथ आप यात्रा करेंगे। 

मिथुन राशि

आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आप अपनी चतुराई एवं बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे।

कर्क राशि

आज का दिन कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए अच्छा रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। आज मूड अच्छा रहने वाला है, परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अपनी बुद्धिमता एवं योग्यता का पूरा लाभ आज हासिल होगा। अच्छा धन लाभ होगा।

सिंह राशि

आज आप मीठी वाणी की सहायता से तथा अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतरीन होगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला अटका हुआ है तो उसमें कुछ राहत आज मिल सकती है। आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। 

कन्या राशि

आज आप परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे। कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में भी उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों की पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं। 

तुला राशि

आज आपको संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा, ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत न हारें और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपको कामकाज में मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार का सुख अच्छा मिलने वाला है, आज आप प्रसन्न रहेंगे तथा आप आज के दिन को हंसी-खुशी के साथ व्यतीत करेंगे। दिन की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ होगी। 

धनु राशि

आज आपके मन में नवीन व्यवसाय को करने के विचार आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते हैं। आज आप कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे। आज चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे। घर में सभी का स्नेह आपको मिलेगा। 

मकर राशि

आज आपका कामकाज में प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। परिवार का साथ समय-समय पर आपको मिलता रहेगा। जहां आप काम करते हैं वहां पर भी आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि

आज आपके सभी काम सफल रहेंगे। आज का दिन रुपये-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। आज आपको जीवनसाथी और संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। 

मीन राशि

आज आपको कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार या शुभचिंतकों के साथ अच्छा समय बीतेगा। शरीर में भी फुर्तीलापन देखने को मिलेगा। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी।

 

Around the web