logo

जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

 | 
जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि

आज आपके रुके हुए सभी काम पूरे होने के चांस हैं। नयी योजनाएं आमदनी का अच्छा जरिया साबित हो सकती हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छी बातचीत हो सकती है। आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए कारगर होगी। 
वृष राशि

आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं, जिससे आपको काफी धन लाभ होगा। इस राशि के लोगों को निजी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। कामकाज में मदद मिलेगी।

मिथुन राशि

आज आपके बिजनेस संबंधी कार्यों के लिए आज का दिन अनुकूल है। किसी काम में थोड़ी कोशिश करने से आपको अधिक फायदा हो सकता है। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आयेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है।
कर्क राशि

आज के दिन किसी पर जल्दी से विश्वास न करें। कोई करीबी आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकता है। ऑफिस में किसी काम को पूरा करने में थोड़ी देर हो सकती है, लेकिन सीनियर्स की मदद से काम जल्दी पूरा हो जाएगा।

सिंह राशि

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रह सकता है। पास के किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। बिजनेस पार्टनर आपसे कोई महत्वपूर्ण बात छुपा सकता है, लेकिन आपको जल्द ही उसके बारे में पता चल जायेगा। समझदारी से किया गया काम ही आगे चलकर आपको लाभ दिला सकता है। 

कन्या राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के विवाहित अपने जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं। पहले किए गये अच्छे कामों की तारीफ होगी। वकीलों के लिए आज का दिन बढ़िया है। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

तुला राशि

किसी बुजुर्ग की राय आपके टूटते रिश्तों को संभालने में कारगर साबित हो सकती है। इस राशि के लोग आज ऑफिस में एक्टिव रहेंगे। बच्चों की सफलता आपको एनर्जेटिक फील करा सकती है। किसी से कोई वादा करने से पहले चीज़ों को अच्छे से समझ लें, अच्छा रहेगा। 
वृश्चिक राशि

आज आपका पूरा दिन सामाजिक कामकाज में बीत सकता है। जीवनसाथी के साथ शाम को डिनर करेंगे, इससे दोनों के रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। अगर किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो ये यात्रा आपके लिए लाभदायक होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। 

धनु राशि

आज आपके रिश्तों में मजबूती आने से साथ सब अच्छा ही अच्छा होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है। कोई करीबी मित्र आपसे मिलने घर आ सकता है। इस राशि के विवाहित बच्चों के साथ आज पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। 

मकर राशि

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप फ्री टाइम में संगीत सुनना पसंद करेंगे। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। कानूनी मामलों से आपको राहत मिल सकती है। आपको सबके साथ अच्छा रिश्ता बनाकर चलना चाहिए। लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। 

कुंभ राशि

आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। ऑफिस में नये काम की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है, जिसे पूरा करने में आप सक्षम भी होंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आयेगी। किसी जरूरी काम में परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। 

मीन राशि

निश्चित समय में आज आप अपना कार्य पूर्ण करेंगे। धन लाभ की स्थिति बन रही है। परिवार में आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा और सुख-शांति का वातावरण परिवार में बना रहेगा। सेहत सुधरेगी।


 

Around the web