logo

क्या कह रहे है आज आपके सितारे जानिए सभी राशियों का आज 20 जुलाई 2022 का राशिफल

 | 
क्या कह रहे है आज आपके सितारे जानिए सभी राशियों का आज 20 जुलाई 2022 का राशिफल 

मेष राशि

आज आपसे कार्यक्षेत्र में भी कोई कुछ कठोर शब्दों को कहे,तो आपको उसमें पहले सोच विचारकर ही कुछ बोलना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। संतान के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी।

वृष राशि

आज आपको शासन सत्ता का लाभ मिलता दिख रहा है,लेकिन आपको किसी सरकारी योजना में धन का निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। आपको कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। 

मिथुन राशि

आज कई प्रकार के काम एक साथ आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है और शांत बैठकर यह सोचना है कि किसे पहले करूं और किसे बाद में। यदि किसी यात्रा पर जाएं,तो वहां अपनी कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें,नहीं तो उसके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। संतान को कोई पुरस्कार मिल सकता है,जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। 
कर्क राशि

आज आपके आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न होगा,लेकिन विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई प्रियजन आपसे किसी बात पर बहसबाजी में पड़ सकता है। 

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए आमदनी के नए नए स्त्रोत लेकर आएगा और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को वाणी की सौम्यता मान सम्मान दिलवाएगी। विद्यार्थियों को शिक्षा व प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। यदि आप किसी नए व्यवसाय को करना चाहते हैं,तो उसे छोटे व बड़े की भावना को मन में रखकर ना करें। 

कन्या राशि

आज रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई संतोषजनक बात पता चलेगी। आपको जीवनसाथी से बातचीत करते समय उनकी बातों को समझना होगा, तभी आप ऐसी लड़ाई झगड़े को होने से बचा पाएंगे।

तुला राशि

आज आपको पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लगने से प्रसन्नता होगी। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आज पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। घर परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से खुशियां बढ़ेगी। 

वृश्चिक राशि

आज आप कार्यक्षेत्र में यदि कुछ परिवर्तन करना चाहते हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को कोई नया पद मिल सकता है,जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें कोई नया पदभार मिलेगा,लेकिन भाइयों से चल रहे विरोध को आज आपको मिलजुलकर समाप्त करना होगा। 

धनु राशि

आज आपको ससुराल पक्ष से भी पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। आपके कुछ विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे, जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी,लेकिन आपको किसी पर भी अंधाविश्वास करने से बचना होगा। 

मकर राशि

आज रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई मनपसंद कार्य सौपा जा सकता है, जिसके कारण उनकी आर्थिक समस्याएं भी सुलझेगी। आज आपके घर किसी व्यक्ति का आगमन हो सकता है।नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने काम निकलवाने के लिए मीठी वाणी का प्रयोग करना होगा।

कुंभ राशि

आज आपकी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी,लेकिन आपका कोई कानूनी कार्य सिर दर्द बन सकता है, जिसे आपको समझदारी दिखाकर निपटाने की पूरी कोशिश करनी होगी। कोई विपरीत समाचार सुनकर आपको अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है,इसलिए सावधान रहें। आप अपने शत्रुओं को मात देने में कामयाब रहेंगे। 

मीन राशि

आज आप संतान की शिक्षा से संबंधित समस्याओं व उनके कामों को लेकर चिंतित नजर आएंगे। आपको धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा करने पर भी कुछ धन खर्च करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में लंबे समय से चल रहा अवरोध समाप्त होगा। आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु चोरी हो सकती है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा।
 

Around the web