logo

Aaj Ka Rashifal 2 November 2024: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, यहां जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

 | 
Aaj Ka Rashifal 2 November 2024: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, यहां जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

मेष राशि- आज का दिन बीते कुछ दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। आज के दिन आपका मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक धन कमाना रहेगा इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। दिन के आरंभ में परिजन अथवा कार्य क्षेत्र से शुभ समाचार मिलेंगे। आज आप अधिकांश कार्यो में समय से पहले ही पूर्ण कर लेंगे लेकिन फिर भी धन लाभ के लिये थोड़ा इन्तजार करना पड़ेगा। आज कार्य क्षेत्र पर आपके विचारों का विरोध करने वाले भी होंगे जो केवल आपकी छवि खराब कर अपना हित करने का प्रयास करेंगे परन्तु इसमे सफल नही हो सकेंगे। कार्यो से समय निकाल कर मित्र मंडली के साथ आनंद के पल बिताने का समय मिलेगा धार्मिक क्षेत्र की लघु यात्रा भी होगी। सेहत बनी रहेगी।

वृषभ राशि- पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सहकर्मी से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आपके सभी कार्य संपन्न होंगे। सुबह किसी छोटी बच्ची को उपहार दें और भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि- संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। सीसामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन करा दें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि- जीविका में प्रगति होगी। अधीनस्थ कर्मचारी अथवा पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह राशि- किसी रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। मन किसी भय से ग्रसित हो सकता हैं। व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी में गुड़ मिलाकर खिला दें।

कन्या राशि- पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। धर्मगुरु से मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में निकटता आएगी। बुध के बीज मंत्र का जाप करें और किसी घायल गाय का उपचार भी करवा दें।

तुला राशि- रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। रिश्तों में निकलता आएगी। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें।

वृश्चिक राशि- सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन ना रहे। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ होगा। घर परिवार में लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें। बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि- किसी रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। गाड़ी धीमे चलाएं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें।

मकर राशि- धन सम्मान में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। महत्वपूर्ण व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि- व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी। धन यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा और देशाटन की स्थिति सुखद होगी। घायल कुत्तों का उपचार करा दें और शनि देव की पूजा करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए निराशाजनक रहेगा आज आप जल्दी से किसी भी कार्य को करने का साहस नही जुटा पाएंगे पर जिस भी कार्य को करेंगे उसमे कुछ भी बना रहेगा। कार्य व्यवसाय में सहकर्मियों अथवा अधीनस्थों से तालमेल की कमी के कारण जहां लाभ होने था वहां हानि होगी। निवेश आज भूल कर भी ना करें उधारी के व्यवहारों में भी कमी लाये अन्यथा आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आज किसी से उधार लेने की भी आवश्यकता पड़ सकती है यथा संभव इसे कल तक निरस्त रखें लौटाने में परेशानी आएगी। महिलाये गृहस्थ को संभालने का पूरा प्रयास करेंगे लेकिन कुछ मामलों में लाचार हो जाएंगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। onehindinews.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Around the web