logo

Aaj Ka Rashifal 23 September 2024: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, यहां जानें सभी12 राशियों का राशिफल

 | 
Aaj Ka Rashifal 23 September 2024: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, यहां जानें सभी12 राशियों का राशिफल

मेष राशि: शादीशुदा लोगों की पार्टनर से छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, जिसके कारण पूरे दिन आपका मूड खराब रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर किसी परेशानी में फंस सकता है, जिसके कारण आप पूरे दिन परेशान रहेंगे।

वृषभ राशि: कुंडली में ग्रहों की स्थिति अनुकूल न होने के कारण लव लाइफ में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयत्न करें। नहीं तो आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ती जाएंगी।

मिथुन राशि: रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर उनसे शादी करने के लिए हां कर सकता है, जिसके कारण पूरे दिन आपका मूड अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

कर्क राशि: रिलेशनशिप में मौजूद कपल का संबंध मजबूत होगा, जिसके कारण प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान आप आसानी से निकाल लेंगे। शादीशुदा कपल के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा।

सिंह राशि: शादीशुदा लोग साथी के साथ किसी तीर्थस्थल पर जा सकते हैं। साथ में समय बिताने के कारण पुराने मतभेद दूर होंगे। गलतफहमी के कारण रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं।

कन्या राशि: अविवाहित लोगों का रिश्ता माता-पिता के आशीर्वाद से तय हो सकता है। साल के अंत तक शादी होने की भी पूरी संभावना है। शादीशुदा कपल के बीच अनबन हो सकती है। ऐसे में किसी तीसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी अपने रिश्ते में न होने दें।

तुला राशि: यदि आपके माता-पिता आपकी शादी के लिए लंबे समय से रिश्ता ढूंढ रहे हैं, तो आज शाम तक उनकी तलाश पूरी हो सकती है। सामने से आपके लिए रिश्ता आ सकता है। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उनके प्रेम जीवन में खुशियां और सुख-शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि: कुंडली में ग्रहों की स्थिति सामान्य होने के कारण सिंगल जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। 2 से 3 महीने में शादी भी हो सकती है। वहीं जिन लोगों का विवाह हो चुका हैं, प्यार के मामले में उनका दिन अनुकूल व्यतीत होता दिखाई दे रहा है।

धनु राशि: सिंगल लोग यदि अपने किसी दोस्त को पसंद करते हैं, तो इस बारे में किसी अन्य व्यक्ति को न बताएं। अन्यथा दोस्तों के बीच आप मजाक का पात्र बन सकते हैं। इसके अलावा इस समय उनसे अपने प्यार का इजहार करना भी सही नहीं रहेगा। छोटी-मोटी नोकझोंक के कारण शादीशुदा कपल और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का बड़ा झगड़ा हो सकता है।

मकर राशि: विश्वास की कमी के कारण न्यूली मैरिड कपल का रिश्ता टूट सकता है। इसके अलावा रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन भी प्यार के मामले में कुछ खास अच्छा व्यतीत होता नहीं दिखाई दे रहा है। ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण पार्टनर से लड़ाई होने की पूरी संभावना है।

कुंभ राशि: जिन लोगों के माता-पिता उनके विवाह के लिए रिश्ता तलाश कर रहे हैं, उनकी खोज दोपहर तक पूरी होने की संभावना है। तीन से चार महीने में आपका विवाह भी हो सकता है। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उन्हें पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। इससे आप दोनों के बीच चल रहे मतभेद काफी हद तक कम होंगे।

मीन राशि: रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर से बात करते समय अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें। अन्यथा छोटी-सी लड़ाई बड़े झगड़े का कारण बन सकती है। दोपहर तक का समय शादीशुदा कपल के लिए अनुकूल रहेगा। लेकिन उसके बाद किसी तीसरे व्यक्ति के कारण आप दोनों के बीच लड़ाई होने की पूरी संभावना है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। onehindinews.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Around the web