Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आज आपका का दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल
मेष: निेवेश आमदनी बढ़ाने में सहायक होगा।जायदाद के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी में सहकर्मी व्यवधान पैदा कर सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाआ में बढ़ोतरी होगी। सेहत सामान्य।
वृषभः व्यापार में प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण रहेगा। निवेश से बचें। परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। खानपान का विशेष ध्यान रखें। रिश्तेदार से अशुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा शुभ।
मिथुन: व्यावसाय अनुबंध लाभप्रद होगा। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों को संतुष्टिप्रद परिणाम नहीं मिलेंगे। कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ की संभावना है। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
कर्क: पारिवारिक प्रवास से प्रसन्नता रहेगी। कर्ज संबंधी समस्याओं का निपटारा होगा। संतान की ओर सुख मिलेगा। उच्च अधिकारी आपको नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
सिंह: राेजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में लाभ हो सकता है। स्थान परिवर्तन लाभकारी रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सेहत उत्तम।
कन्या: दूसरों की मदद करने का भाव मन में रहेगा। भूमि के काम बनेंगे। उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा। युवाओं को अच्छे विकल्प मिलेंगे। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। यात्रा शुभ।
तुला: किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात व मित्रता बढ़ेगी। माता पिता की सेवा का भाव मन में रहेगा। पति पत्नी के बीच सामंजस्य रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आपका आकर्षण बढ़ेगा।
वृश्चिक: विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। आर्थिक हानि की पूर्ति के लिए नई योजनाओं पर विचार करेंगे। रुका धन मिलेगा। कोर्ट के कामों में जीत हासिल होगी। शत्रु परास्त होंगे। निवेश लाभदायक।
धनु: शिक्षा पर धन खर्च होगा। कोई वाद विवाद कोर्ट तक पहुंच सकता है। धन का लेनदेन न करें। दांपत्य जीवन में कटुता आ सकती है। यात्रा लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। निवेश से लाभ।
मकर: जीवनशैली में सुधार होगा। भाइयों का प्रेम व सहयोग मिलेगा। नया वाहन क्रय करने की जोखिम न लें। मित्रो से मुलाकात प्रसन्नतादायी रहेगी। कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी। यात्रा टालें।
कुंभ: कोर्ट के रुके काम को गति मिलेगी। कार्य में उतावलापन दिखाने से बचें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। आलस्य का भाव रहेगा। पुराने मित्रों से मिलने का मन करेगा।
मीन: आय व्यय का संतुलन बनाकर चलें। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधीनस्थ लोगों के साथ मतभेद दूर होंगे। घर में किसी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।