logo

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आज आपका का दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल

 | 
Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आज आपका का दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल

मेष: आज कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली परेशानी दूर होगी। नए भावनात्मक रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उसका परिणाम तुरंत प्राप्त होगा।

वृष: आज रुका हुआ धन अवश्य वापस मिल सकता है। अपने आत्मसम्मान की चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से आप संतुष्ट रहेंगे। कुछ कमी व रिक्तता महसूस कर सकते हैं। युवा अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

मिथुन: आज घर में बिना बुलाए मेहमान आ सकते हैं। जल्दबाज़ी में आपके काम बिगड़ सकते हैं। व्यापार में थोड़ी अनियमितता हो सकती है। हर विषय पर आपको राय देने से बचना चाहिए। पेट में गैस की समस्या हो सकती है।

कर्क: आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। सुबह आप किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा कर सकते हैं। लेकिन आपको यात्रा करने से बचना चाहिए। थकान और बुखार जैसी परेशानी हो सकती है।

सिंह: आज आप धर्म-कर्म में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। अपना मन शांत रखें व अच्छी संगत में रहें। चल-अचल संपत्ति के विवाद शांत होंगे। किंतु आप अनावश्यक बातों को लेकर क्रुद्ध हो सकते हैं।

कन्या: आज व्यवसाय में बड़े अनुबंध मिलने की संभावना बन रही है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाना चाहिए। आय की दृष्टि से दिन बहुत ही उत्तम है। विरोधियों के ऊपर आपका प्रभाव बढ़ेगा। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। सेहत की समस्या दूर होगी।

तुला; आज मन थोड़ा व्यथित रहेगा। प्रेमी जन से बहसबाजी हो सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। बच्चों के ऊपर नाराज हो सकते हैं। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। शेयर मार्केट में कार्य कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा।

वृश्चिक: आज अपनी इच्छानुसार कार्य होने से मन संतुष्ट रहेगा। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। महत्वपूर्ण मीटिंग आदि से बचें। कार्यक्षेत्र में लोगों से बहुत ज्यादा अपेक्षा न करें। परिजनों के लिए कुछ उपहार खरीद सकते हैं।

धनु: आज दिन का शुरुआती भाग आपके लिए बेहद सुखद रहेगा। अपनी जीवनशैली में बदलाव न करें। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। जीवनसाथी को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।

मकर: आज कारोबार को लेकर आप थोड़े तनाव में हो सकते हैं। निजी जीवन में परेशानियों का अनुभव करेंगे। योग और प्राणायाम को अपनी जीवनशैली का अंग बनायें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ: आज सभी कार्य समय पर हो जाएंगे। आपका मानसिक तनाव पहले से काफी कम होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलेंगे। रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जोश में आकर कोई गलत निर्णय न लें।

मीन: आज मन में कुछ नया और प्रयोगवादी करने की इच्छा होगी। रुके हुए बहुत से काम आसानी से हो जाएंगे। बॉस आपके ऊपर कुछ ज्यादा निर्भर रहेंगे। व्यापार में कुछ नया करने का विचार जन्म ले सकता है।

Around the web