Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आज आपका का दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल
मेष- नए संकल्पों और प्रेरणाओं को बल देने वाला दिन है। कार्ययोजना बनाएं। आत्मचिंतन करें। चिंतन और तर्क की कसौटी पर स्वयं को परखें। दिन शुभ फलकारक। मित्रों से भेंट होगी।
वृष- उत्साह और उमंग भरा दिन है। करीबियों से भेंट होगी। मित्रों से मेल मुलाकात में रुचि लेंगे। युवा एवं छात्र अधिक अच्छा करेंगे। संतान से शुभ समाचार संभव। सक्रियता बढ़ाएं।
मिथुन- खुशियों को साझा करेंगे। अपनों में प्रेम ओर विश्वास बढ़ेगा। हर्षाेल्लास से दिन बीतेगा। परिवार में सुख शांति और समृद्धि आएगी। सबको खुश रखने का संकल्प लें। इच्छित वस्तु प्राप्त हो सकती है।
कर्क- शुभ सूचनाओं के आदान प्रदान में सबसे आगे रहेंगे। बंधुजनों से भेंट होगी। भाग्य के मामले बनेेंगे। अपनों के साथ मंगलकाज से जुड़ेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। सक्रियता बढ़ाएं।
सिंह- श्रेष्ठता को बढ़ावा मिलेगा। लाइफ स्टाइल पर जोर देंगे। अपनों का साथ और समर्थन मनोबल बढ़ाएगा। मेल मुलाकात में रुचि रहेगी। उत्सव आयोजन में भाग लेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
कन्या- शुभता, सकारात्मकता और संवेदनशीलता को बल मिलेगा। अपनों के बीच चर्चा का केंद्र बने रहेंगे। निजी जीवन खुशहाल रहेगा। बड़ों का सानिध्य मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
तुला- नववर्ष की शुरूआत साहसिक कार्याें से कर सकते हैं। संबंधों को बल मिलेगा। व्यक्तिगत खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। सूचना एवं संपर्क प्रभावी होगा। दिन शुभ फलकारक। अति उत्साह से बचें।
वृश्चिक- नए साल की शुरूआत लाभ से होगी। कार्य व्यापार में उल्लेखनीय कर सकते हैं। प्रतिभा प्रदर्शन को बल मिलेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। मूल्यवान भेंट मिल सकती है। दिन श्रेष्ठ।
धनु- मनोरंजक यात्रा का आनंद उठा सकते हैँ। नववर्ष का स्वागत अनोखे ढंग से कर सकते हैं। जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है। बड़ों से लाभ होगा। सुख सौख्य सुविधाओं में वृद्धि होगी।
मकर- नववर्ष के आगमन ईश्वर को धन्यवाद ज्ञापित कर करें। धर्म संस्कार आस्था और भाग्य को बल मिलेगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे। शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। दिन श्रेष्ठ।
कुंभ- नववर्ष की शुरूआत सरप्राइज से हो सकती है। करियर कारोबार बेहतर बना रहेगा। सफलता का प्रतिशत उूंचा रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। गोपनीयता पर जोर देंगे। अनुशासन बढ़ाएं।
मीन- सबके साथ मिलजुलकर नववर्ष का स्वागत करेंगे। सहकार और सकारात्मकता से खुशियां कई गुना होंगी। साथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। महत्वपूर्ण कार्याें को आगे बढ़ा सकते हैं। दिन श्रेष्ठ।