logo

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आज आपका का दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल

 | 
Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आज आपका का दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल

मेष: आज उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको मिल सकता है। व्यवसाय और करियर में स्थायीत्व देखने को मिलेगा। बिल्डर्स अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर आश्वस्त रहेंगे। बीमार लोगों का स्वास्थ्य सुधरेगा।

वृष: आज किसी सहकर्मी से कोई गलती हो गई हो तो उसे नजर अंदाज करें। एकाग्रता के साथ मेहनत करेंगे तो परिणाम अवश्य ही अच्छे मिलेंगे। जीवनशैली में सुधार होगा। व्यापार में नया अनुबंध मिल सकता है।

मिथुन: आज आपके मन का बोझ घटेगा। घर की जिम्मेदारी आपको संभालनी होगी। जॉब के लिए इंटरव्यू का बुलावा आ सकता है। आपसी संबंधों को प्रगाढ़ करने में आपका ध्यान रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

कर्क: आज व्यापार में बड़ी साझेदारी हो सकती है। कर्मचारियों के ऊपर काफी दबाव हो सकता है। दिखावे और आडंबर के चक्कर में गलती न हो इसका ध्यान रखें। अपनी तरक्की को लेकर आशंकित रहेंगे। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं।

सिंह: आज आनंद और उल्लास के साथ समय व्यतीत होगा। व्यवसाय में उत्तरोत्तर उन्नति के योग बन रहे हैं। दांपत्य संबंधों में काफी प्रगाढ़ता रहेगी। सन्तान की शिक्षा में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

कन्या: आज आपको लक्ष्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। बैंकिंग से जुड़े लोगों को काफी काम करना पड़ेगा। परिवार में मंगलकार्यों की रूपरेखा बन सकती है। अप्रिय व्यक्तियों से मिलने के कारण कुपित हो सकते हैं।

तुला: आज सामाजिक कार्यों में आप व्यस्त होंगे। लेकिन सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न करें। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कीमती वस्तुओं को खरीद सकते हैं। मनपसंद नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक: आज व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। बातचीत के माध्यम से परेशानी सुलझाने का प्रयास करें। धन के मामले में आपको निराशा हाथ लग सकती है। प्रियजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

धनु: आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। लोग आपकी सलाह का अनुसरण करेंगे। काफी प्रसन्नता और संतुष्टि का अनुभव करेंगे। थोड़ी सी मेहनत में अच्छा परिणाम अर्जित करेंगे। घर पर अच्छा समय बिताएंगे।

मकर: आज जॉब में बदलाव के विषय में सोच सकते हैं। आप लोगों के बीच प्रेरणा बनकर उभर सकते हैं। ग्रह स्थिति आपके लिए अनुकूल है। नया निवेश कर सकते हैं। अपनी इच्छाशक्ति के बल पर बिखरे हुए काम को बना लेंगे।

कुंभ: आज साझेदारी के कार्यों के लिए समय उत्तम है। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर रहे लोगों को बॉस से शाबाशी मिल सकती है। देव आराधना और विचार मनन को आप समय नहीं देंगे। पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाए।

मीन: आज आप विरोधाभास जैसी स्थिति में फंस सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को तय करने का प्रयास करें। पारिवारिक मामलों में बाहर के लोगों की राय न लें। धैर्य और विवेक से काम लेना बेहद जरूरी है।

Around the web