logo

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आज आपका का दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल

 | 
Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आज आपका का दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल

मेष- भविष्योन्मुख सोच रखें। नया दिन नई शुरूआत के सिद्धांत पर सक्रियता बढ़ाएं। योजनाओं में गति लाने का समय है। साहस पराक्रम और संपर्क बढ़ेगा। दिन भाग्यवर्धक।

वृष - पसंदीदा भोजन लें और खुश रहें। सबको खुशियां देना चाहते हैं तो सबसे पहले स्वयं को पुरस्कृत करें। वाणी व्यवहार मधुर रखें। दिन अप्रत्याशित। गोपनीयता रखें।

मिथुन- प्रभावशीलता बढ़ेगी। समझ और सक्रियता से लंबित कार्याें को भी समय से पहले पूरा कर सकते हैं। निजी जीवन सुखकर रहेगा। सहकारिता को बल मिलेगा। दिन शुभ।

कर्क- जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाए उसे बखूबी पूरा करें। विरोधियों के प्रति कठोर रहेंगे। नौकरीपेशा बेहतर करेंगे। दिखावे पर खर्च करने से बचें। दिन सामान्य शुभ।

सिंह- मन की बात करने में संकोच न करें। शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष अनुकूल बना रहेगा। आर्थिक मामलें सधेंगे। सक्रियता बनाए रखें। मित्रों संग भ्रमण मनोरंजन की योजना बना सकते हैं।

कन्या- सकारात्मक सोच रखें। पारिवारिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। संसाधनों की पर्याप्तता बनी रहेगी। कामकाज बेहतर रहेगा। बड़ों को आदर दें। दिन सामान्य फलकारक।

तुला- कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोगी रहेंगे। संपर्क और सूचना पक्ष को बल मिलेगा। भाग्य की अनुकूलता का लाभ उठाएं। अनुशासन पर जोर देंगे। साहस बढ़ेगा।

वृश्चिक- भाग्य की प्रबलता और अपनों का साथ महत्वपूर्ण कार्याें में निर्णय क्षमता बढ़ाएगा। रहन सहन संवार पर रहेगा। दिन हर्षाेल्लास से भरा रहेगा। सोच बड़ी रखें।

धनु- निजी जीवन में पारदर्शिता और सामंजस्य बढ़ेगा। पूछपरख और लोकप्रियता बढ़ेगी। साझेदारी से जुड़े मामले सुलझेंगे। दिन उत्तम फलकारक। तेजी बनाए रखें।

मकर- निजी जीवन में सुख सौख्य रहेगा। खर्च पर अंकुश रखें। रिश्तों में मधुरता बनाए रखेंगे। कलाप्रियता को बल मिलेगा। विपक्ष शांत रहेगा। दिन सामान्य से शुभ।

कुंभ- सुख सौख्य सहजता बढ़त पर रहेगी। मित्रों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। आर्थिक मामलों को गति मिलेगी। लाभ बेहतर रहेगा। बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

मीन- पेशेवरता को बल मिलेगा। सभी का सहयोग और आत्मविश्वास कार्यक्षेत्र में बेहतर बनाए रखेगा। पैतृक मामले बनेंगे। संसाधनों में वृद्धि होगी। दिन पद प्रतिष्ठा को बल देने वाला।

Around the web