logo

Horoscope Today 21 : कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल

 | 
Horoscope Today 21  : कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल

मेष - दांपत्य जीवन में चल रहे विवाद बड़ा रूप ले सकता है। धन आगमन में रुकावट होगी। सुख सुविधा के प्रति रुझान बढ़ेगा। विवाह के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेगा। 

वृषभ -  अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। अध्ययन के कार्य में विलंब के योग हैं। आर्थिक हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन तनाव रहेगा। राजनीति में पद प्राप्ति के योग बनेंगे।

मिथुन- दिन उपयुक्त है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें। सकारात्मक सोच रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। सरकारी नौकरी के योग हैं, प्रयत्न करें।

कर्क- व्यापार में उन्नति होगी। किसी विशेष कार्य के होने से मन में उत्साह रहेगा। मकान व जमीन संबंधी कार्य होने से राहत मिलेगी। मेहमानों का आगमन दिनचर्या प्रभावित करेगा।

सिंह- परिवार जनों से तालमेल स्थापित न होने से तनाव रहेगा।अनायास धन लाभ के योग बनेंगे। किसी के साथ नए कार्यों से जुडऩे के योग बनेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

कन्या- दिन शुभ है। अपने संपर्कों से लोकप्रियता हासिल करेंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है। पत्रकारिता से जुड़े लोगों का तबादला होने के योग बन रहे हैं । कारोबार में इच्छित लाभ होगा।

तुला- आज राज्यपक्ष से लाभ होगा। अपने काम से काम रखें दूसरों की चुगली करने से बचे। दांपत्य जीवन सुखद होगा। जिन लोगों से आप की कम बनती थी अब उनसे मेल जोल बढ़ेगा।

वृश्चिक- समाज में कुछ लोग आप के कार्यों से न खुश होंगे। व्यवसायिक नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। अपनों पर व्यर्थ संदेह न करें। अपने प्रयासों से सफल होंगे।

धनु- अपने वाक चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से करवा लेंगे। आज व्यापार अच्छा चलेगा। निजी जीवन में व्यर्थ समय नष्ट न करें। व्यावसायिक काम से सुखद यात्रा हो सकती है। आय के नए साधन बनेंगे।

मकर- आप की पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका पैसा मिलने से अधूरे काम पूरे होंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भावुकता में कोई भी निर्णय न ले।

कुम्भ- लोग आप का उपयोग करके आप को अलग कर देगे। रुका काम समय पर पूरा न होने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती हे। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समाज में मान-सम्मान हासिल करेगे।

मीन- आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। पारिवारिकजनों से भेट होगी। अनायास खर्च हो सकता हे। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेगे।

Around the web