logo

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल

 | 
Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल

मेष- आर्थिक उपलब्धियों में तेजी लाने का समय है। अवसर भुनाने पर जोर दें। पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। प्रेम में सफलता। बौद्धिक कार्यों में रुचि रहेगी। दिन उन्नतिकारक।

वृष- बेहतर कर दिखाने के लिए उपयुक्त समय है। सभी का सहयोग मिलेगा। सम्मान की प्राप्ति होगी। भौतिक संसाधन बढ़ेंगे। वाणिज्यिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दिन शुभ फलकारक।

मिथुन- सकारात्मकता में तेजी से वृद्धि होगी। भाग्य की प्रबलता सभी क्षेत्रों में बेहतर परिणाम देगी। आस्था और आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। मेलजोल बढ़ाने में रुचि लेंगे। दिन हितकारक।

कर्क- अच्छी रफ्तार लंबे समय तक बनी रहे इसके लिए गति नियंत्रक अर्थात् अनुशासन अपनाएं। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। जानकारियां साझा करने से बचें। दिन सामान्य शुभ।

सिंह- अपनों के साथ भ्रमण मनोरंजन में रुचि रह सकती है। दाम्पत्य में विश्वास और आस्था बढ़ेगी। साझेदारियों में शुभता का संचार रहेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। दिन हितकारक।

कन्या- कार्यक्षेत्र में श्रेष्ठ देने के लिए वर्तमान पर अधिक जोर दें। सक्रियता और समझ से काम लें। अफवाहों और अनैतिक लोगों से दूर रहें। विरोधियों के प्रति सख्त रहेंगे। दिन सामान्य शुभ।

तुला- अभिलाषाओं को उभरने दें। उन्हें दबाने से बेहतर है उनका उचित समायोजन करें। प्रेम में सफलता मिलेगी। प्रियजन से भेंट संभव है। विद्यार्थी अच्छा करेंगे। दिन शुभतामय।

वृश्चिक- व्यवहारिक बने रहें। अत्यधिक संवेदनशीलता कार्यगति को प्रभावित कर सकती है। बड़ों को आदर दें। कामकाज संवार पर रहेगा। भाग्य की प्रबलता पूर्ववत् बनी रहेगी। दिन शुभ।

धनु- जानकारियों को उचित इस्तेमाल से सफलता सुनिश्चित कर सकते हैं। दिखावे से दूर रहकर कार्य बनाने की नीति अपनाएं। वाणिज्यिक मामले संवार पर रहेंगे। आलस्य से बचें। दिन शुभ।

मकर- खुश रहेंगे और औरों को भी खुशियां बांटेंगे। अपनों का साथ सभी समस्याओं का हल बना रहेगा। वाणी व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे। उत्सव आयोजन में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। दिन संग्रह कारक।

कुंभ- एकाग्र होकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। विशेष प्रयासों से उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सृजनात्मकता को बल मिलेगा। लोकप्रियता का ग्राफ चढ़ेगा। दिन मंगलकारी।

मीन- फेस्टिव सीजन की तैयारियों पर जोर दे सकते हैं। निवेश और खर्च में वृद्धि संभव है। रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। रहन सहन में सुधार होगा। धूप में अधिक देर खड़े होने से बचें। दिन सामान्य से शुभ।

Around the web