logo

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल

 | 
Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल

मेष: आज विरोधियों को हल्के में न लें। नई परियोजनाओं पर निवेश काफी लाभप्रद सिद्ध होगा। बेरोजगारों को आय के स्थायी स्रोत मिलने के योग बन रहे हैं। जॉब में पदोन्नति के साथ ही स्थान-परिवर्तन की भी संभावना बन रही है।

वृष: आज पाचन की समस्या हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी मामूली बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। लक्ष्य के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। यात्रा के दौरान आपको सावधानी रखनी चाहिए।

मिथुन: आज व्यवसाय में काम की अधिकता के बाद भी काफी आनंदित रहेंगे। पुराने कर्जों को चुकाने के लिए समय बहुत अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। आपके दृष्टिकोण में कुछ बदलाव उत्पन्न होगा। दांपत्य संबंधों में प्रेम भाव बढ़ेगा।

कर्क: आज कुछ लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। खर्च अधिक होने से आपको बचत करने में परेशानी होगी। दूसरों के प्रति आपके मन में ईर्ष्या की भावना पनप सकती है। व्यर्थ के वाद-विवादों से आपको बचना चाहिए।

सिंह: आज बॉस की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। परिवार के साथ आप शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। नए प्रेम संबंध शुरू होने के योग बन रहे हैं। अपने अधिकारों का प्रयोग सावधानी से करें। कोई रुका हुआ सरकारी काम शुरू हो सकता है।

कन्या: आज पहले किए गए निवेश से लाभ मिलेगा। इससे आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर के लोगों के लिए कुछ उपहार ले सकते हैं। जीवन में संतुलन बनाकर रखने की आवश्यकता है। नई योजनाओं को आप शुरू कर सकते हैं।

तुला: आज ऑफिस में आपको परेशानी महसूस होगी। युवा लोगों को अपनी योग्यता का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। व्यर्थ की यात्रा करने से आपको बचना चाहिए।

वृश्चिक: आज का दिन मिलाजुला रहेगा। लोग आपकी उदारता का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे छूट सकते हैं। नजदीकी लोगों द्वारा धोखा मिल सकता है। निजी समस्याओं का समाधान मिलेगा।

धनु: आज व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ आपके संपर्क मजबूत होंगे। आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। आपके रुके हुए काम पुनः गति पकड़ लेंगे। बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान मिल जाएगा।

मकर: आज मांगलिक योजनाओं पर धन खर्च करेंगे। कारोबार में आपको भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। बिना सोचे-समझे अपनी बात किसी से न कहें। आपको माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

कुंभ: आज आपको किसी की गारंटी लेने से बचना चाहिए। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपको नया कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। साहित्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। बुजुर्ग लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

मीन: आज नई परिस्थितियों के लिए स्वयं को तैयार रखें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। धन की समस्या का निवारण होगा। बच्चे पढ़ाई में काफी व्यस्त रहेंगे।

Around the web