logo

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल

 | 
Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल

मेष- प्रयासों में तेजी बनी रहेगी। अपनों के साथ महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल हो सकते हैं। रहन सहन संवार पर रहेगा। संग्रह और सुख पर जोर रहेगा। दिन उत्तरोत्तर फलकारक।

वृष- आपके लिए इस फेस्टिव सीजन का श्रेष्ठ समय आज से शुरू हो गया है। अनुकूलता बढ़ेगी। लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ेंगे। पूछपरख बनी हुई रहेगी। व्यक्तिगत उपलब्धियां अर्जित करेंगे।

मिथुन- श्रेष्ठ वस्तुओं के क्रय-विक्रय पर जोर रहेगा। कलात्मकता बढ़ी हुई रहेगी। खर्च पर अंकुश रखें। धनधान्य की प्रचुरता बनी रहेगी। कामकाज स्तरीय बना रहेगा। दिन शुभकारक।

कर्क- प्रेम में विश्वास बढ़ेगा। दाम्पत्य में त्याग और आदर्श पर जोर रहेगा। पारिवारिक सुख सहजता सभी प्रयासों में बेहतर बनाए रखेगी। आर्थिक लाभ की अच्छी संभावना है। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

सिंह- चहुंओर सफलता के संकेत हैं। कामकाज में आपसे बेहतर होना किसी के लिए भी मुश्किल होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। तेजी बनाए रखें। पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सम्मानित हो सकते हैं।

कन्या- धर्म आस्था और विश्वास को बल मिलेगा। भाग्यशाली समय का अधिकाधिक लाभ उठाने की सोच रखें। प्रेम में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य में सुख सौख्य बढ़ेगा। दिन उन्नतिकारक।

तुला- जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते रहेंगे। कामकाज में श्रेष्ठता बनी रहेगी। अपनों का साथ खुशी बढ़ाएगा। अप्रत्याशित सफलता संभव है। विनम्रता और सद् व्यवहार का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक:- दाम्पत्य समस्त व्यवस्था की धुरी होता है। कोई भी धर्म देश या समाज हो गृहस्थ जीवन सभी में श्रेष्ठ माना जाता है। संबंध प्रगाढ़ होगा। सुख सौख्य बढ़ेगा। दिन उत्तम।

धनु- अपनों के लिए त्याग और प्रेम की भावना को बल मिलेगा। मूल्यवान वस्तु क्रय कर सकते हैं। लापरवाही से बचें। सुख सौख्य बढ़त पर रहेगा। जिम्मेदार बने रहें। दिन शुभ।

मकर- प्रेम में रहेंगे। सच्चे प्रेमी साबित होंगे। आदर्श और त्याग पर जोर रहेगा। मित्र संबंध गहरे होंगे। आर्थिक पक्ष बेहतर बना रहेगा। दाम्पत्य में सुख सौख्य बढ़ेगा। दिन मंगलकारी।

कुंभ- सुख-सौंदर्य भीतरी है। इसे बाहर आने दें। अपनों के बीच बढ़ने बिखरने दें। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। कामकाज बेहतर रहेगा। घर परिवार से नजदीकी बढ़ेगी। दिन शुभ।

मीन- श्रेष्ठ बातों के प्रचार प्रसार में आगे रहेंगे। शुभ सूचना मिल सकती है। भाग्य की प्रबलता रहेगी। प्रेम में विश्वास बढ़ेगा। लाभ पूर्ववत् अच्छा रहेगा। दिन संपर्क बढ़ाने में मददगार। मीटिंग्स में प्रभावी रहेंगे।

Around the web