logo

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल

 | 
Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल

मेष- आर्थिक उपलब्धियों के लिए अच्छे अवसर बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देने का प्रयास करें। पारिवारिक मामलों में लोकतांत्रिक नजरिया रखें। शिक्षा में पक्ष सहज रहेंगे। दिन लाभकारक। 

वृषभ-  एकाध छोटे से प्रवास का आयोजन भी होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धनलाभ होगा। दूर बसनेवाले स्नेहीजनों का समाचार आपको खुश करेगा। आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन- भाग्य का परचम बुलंद रहेगा। सभी क्षेत्रों में बेहतर करेंगे। मित्र विश्वसनीय बने रहेंगे। धर्म संस्कारों को बल मिलेगा। मनोबल ऊंचा रहेगा। संपर्क संवार पर रहेगा। दिन जोखिम क्षमता बढ़ाने वाला।

कर्क- मधुर वाणी व्यवहार से सबका साथ पाने में सफल होंगे। आकस्मिक घटनाक्रम से बचने के लिए अनुशाासन पर जोर दें। योजनाओं पर भरोसा रखें। जल्दबाजी से बचें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। 

सिंह- क्षमतावान व्यक्ति की जिम्मेदारियां भी ज्यादा होती हैं। शक्ति का सम्मान करें, इसके बेजा इस्तेमाल से बचें। महत्वपूर्ण कार्याें में तेजी लाएं। मित्र सहयोगी होंगे। दिन शुभ।

कन्या- प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। पराक्रम प्रदर्शन में आगे रहेंगे। व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। अपनों को साथ लेकर चलें। व्यर्थ बातों पर ध्यान दें। दिन संघर्ष से सफलता दिलाने वाला।

तुला- शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष सहज सुखद रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर बेहतर बने रहेंगे। लाभ संवार पर रहेगा। आवश्यक कार्याें को आज ही कर लेने की सोच रखें। दिन प्रतिस्पर्धा में सहायक।

वृश्चिक- सबको साथ लेकर चलने की सोच रखें। अपनों की भूलों को क्षमा करने में विश्वास रखें। अहम से दूर रहें। जन्म स्थान से दूर जाना पड़ सकता है। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।

धनु- सहजता से आगे बढ़ते रहें। व्यर्थ की बातों पर ध्यान न दें। रिश्तों में मिठास घुली रहेगी। खर्च पर अंकुश कठिन होगा। नए निवेश से पूर्व सभी पक्षों कों अच्छे से जांच लें। दिन सामान्य से शुभ। 

मकर- विवाह योग्य हैं तो अच्छे प्रस्तावों की प्राप्ति संभव है। अपनों का साथ खुशी बढ़ाएगा। सामाजिक गतिविधियों में रुचि लेंगे। जीवन स्तर संवार पर रहेगा। सक्रियता, समझ से सभी को प्रभावित करेंगे। दिन श्रेष्ठ।

कुंभ- अनोखी कोशिशें सफल होंगी। श्रेष्ठ प्रस्तावों को समर्थन से मन प्रसन्न रहेगा। उत्सव आयोजन में शामिल हो सकते हैं। अपने सहयोगी रहेंगे। तेजी बनाए रखें। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

मीन- सहज और योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ते रहें। निवेश पर जोर दे सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें। लंबित मामलों पर पुनर्विचार कर सकते हैं। आगे सकारात्मकता के अच्छे संकेत हैं। दिन उत्तरोत्तर शुभ।

Around the web