Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
मेष- संसाधनों की अधिकता रहेगी। अपनों से नजदीकियां बढ़ेंगी। भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हो। भूमि भवन के मामले सुलझेंगे। सुख संवृद्धि पर जोर रहेगा। दिन भाग्यकारक।
वृषभ- शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बना रहेगा। बंधु जनों में करीबी बढ़ेगी। जनसंपर्क और सूचना तंत्र को बल मिलेगा। आलस्य से बचें। आकस्मिक घटनाक्रम से बचने के लिए अनुशासन अपनाएं।
मिथुन- अपनों का प्यार और स्नेह बना रहेगा। घर में शुभता का संचार रहेगा। प्रियजनों से भेंट होगी। साझीदारी में सफलता मिलेगी। फेस्टिव सीजन उत्साह कई गुना करेगा। दिन हितकारक।
कर्क- समझदारी और सतर्कता से सफलता की ओर अग्रसर बने रहेंगे। ख्याति लाभ बना रहेगा। अपनों में पूछपरख बढ़ेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। साहस पराक्रम में आगे रहेंगे। दिन सामान्य से शुभ।
सिंह- त्याग और सहयोग की भावना प्रबल रहेगी। अपनों पर खर्च करते समय सोचेंगे नहीं। दिखावा और बड़ेबोलों से बचें। प्रियजनों से भेंट होगी। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। रहन सहन संवार पर रहेगा।
कन्या- कार्य व्यापार में अधिकाधिक समय देने की सोच रखें। सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। विभिन्न स्त्रोतों से लाभ बढ़ेगा। घरेलु मामलों में दखल सीमित रखें। अपेक्षाओं के शिकार न हों।
तुला- सटीक प्रयासों और उन्हें जताने की क्षमता सफलता दिलाएगी। जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है। मेलजोल में आगे रहेंगे। शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। दिन अनुकूलता बढ़ाने वाला।
वृश्चिक- भाग्य की प्रबलता और अपनों की मदद से सभी कार्य सधेंगे। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। धनधान्य की प्रचुरता बनी रहेगी। संग्रह पर जोर देंगे। वाणी व्यवहार का लाभ मिलेगा।
धनु- योजनाओं और जानकारियों को सहज ही साझा करने से बचें। सृजनात्मकता और स्मरणशक्ति बढ़त पर रहेंगे। अप्रत्याशित घटनाक्रम से बचने के लिए निरंतरता और अनुशासन बनाए रखें।
मकर- अपनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। घर में हर्ष आनंद का वातावरण रहेगा। नए साझीदार मिल सकते हैं। आर्थिक लेन देन में अतिरिक्त सतर्कता बरतें। दिन खर्चीला मगर शुभकर।
कुंभ- जिम्मेदारियों और कार्य के दबाव का हल धैर्य से निकालेंगे। लाभ का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। शॉर्ट टर्म गेन पर जोर दे सकते हैं। शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष सहज रहेगा। दिन शुभकर।
मीन- बौद्धिक प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे। साक्षात्कार और प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। प्रियजन से भेंट संभव है। सभी का सहयोग मिलेगा। विनम्रता से राह और आसान होगी। दिन हितकर।