logo

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल

 | 
Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल

सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)

श्री श्री पिंगल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2080 श्री शक संवत 1945 कार्तिक शुक्ल एकादशी गुरुवार, ईस्वी 23 नवंबर 2023, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, हेमंत ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 13 बजकर 33 मिनट से 14 बजकर 53 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल दक्षिण मे रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक।

एकादशी तिथि रात्रि 21 बजकर 04 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि रहेगी।

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र सायं 17 बजकर 16 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र रहेगा।

वज्र योग प्रातः 11 बजकर 52 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग रहेगा।

वणिज करण प्रातः 10 बजकर 04 मिनिट तक उपरांत विष्टि करण रहेगा।

01 नवंबर से 30 नवंबर के व्रत एवं त्योहार

23 नवंबर - देवउठनी एकादशी

24 नवंबर - तुलसी विवाह, प्रदोष व्रत

25 नवंबर - बैकुंठ चतुर्दशी

26 नवंबर - देव दीपावली

27 नवंबर - गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा

28 नवंबर - मार्गशीर्ष मास आरंभ

30 नवंबर - संकष्टी चतुर्थी

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

शुभ 06 बजकर 51 मिनट से 08 बजकर 12 मिनट तक

चर 10 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 13 मिनट तक।

लाभ 12 बजकर 13 मिनट से 13 बजकर 33 मिनट तक 

अमृत 13 बजकर 33 मिनट से 14 बजकर 53 मिनट तक।

आज का चंद्रबल वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

मेष- आवश्यक कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने की कोशिश करें। घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। मेहनत के अनुरूप प्रतिफल मिलेगा। दिन सामान्य से शुभकारक।

वृष- धैर्य से आगे बढ़ते रहें। अनुकूलता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा। दाम्पत्य में मधुरता बढ़ेगी। साझीदारी से जुड़े मामले सक्रिय रह सकते हैं। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।

मिथुन- मित्रों की मदद से बेहतर करते रहेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में सफल होंगे। जरूरी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें। देरी से अड़चन बढ़ सकती है। दिन सामान्य फलकारक।

कर्क- नए मित्रों से मेल मुलाकात बढ़ेगी। परिस्थितियों के प्रति समझ बढ़ेगी। अपनों से नजदीकियां बनी रहेंगी। प्रेम में सफलता के संकेत हैं। तेजी बनाए रखें। दिन उत्तरोत्तर शुभ।

सिंह- महत्वपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा करने की कोशिश करें। स्वार्थपरता और छोटी सोच से बचें। सूचना और संपर्क में बेहतर बने रहेंगे। घरेलू मामलों में अधिक दखल से बचें। दिन सामान्य।

कन्या- परिजनों का साथ सुख सौख्य बनाए रखेगा। सामाजिकता और संपर्क क्षेत्र को विस्तार मिलेगा। शुभ सूचनाओं की प्राप्ति संभव है। तेजी बनाए रखें। दिन संग्रह और शुभकारक।

तुला- मेहनत का फल मिलेगा। पूर्व के प्रयासों के फलीभूत होने से प्रसन्नता बढ़ेगी। अपनों के साथ बेहतर समय बिताएंगे। भव्य आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दिन शुभकारक।

वृश्चिक- तेजी से सकारात्मक होती परिस्थितियों का लाभ उठाएं। अनुशासन से आगे बढ़ें। संकल्पशक्ति बढ़ेगी। तेजी बढ़ाएं। आगामी कुछ दिन व्यक्तिगत प्रयासों के लिए हितकारक।

धनु- लाभार्जन के साथ उसे व्यस्थित रखना भी जरूरी होता। अनावश्यक खर्च से बचने के लिए बजट बनाकर आगे बढ़ें। रिश्तों में सुधार के संकेत हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें। दिन सामान्य शुभ।

मकर- करियर कारोबार में अधिकाधिक समय देने की कोशिश करें। मेहनत की तुलना में लाभ का प्रतिशत बेहतर रहेगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। शॉर्ट टर्म गेन पर जोर दे सकते हैं। दिन हितकर।

कुंभ- कार्यक्षेत्र में शुभता के संकेत बढ़ेंगे। जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है। सक्रियता और समझदारी का लाभ मिलेगा। सभी सहयोगी रहेंगे। सुख सौख्य बढ़त पर रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

मीन- अनुकूलता बढ़त पर रहेगी। बाधाओं में स्वत: कमी आएगी। संबंधों और पूर्व प्रयासों का लाभ मिलेगा। धर्म और आस्था को बल मिलेगा। सक्रियता बढ़ाएं। दिन हितकारक।

              पँ. हरीश शर्मा 

            "ज्योतिष मार्तण्ड"

 आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद 

                संयुक्त राज्य अमेरिका

     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर

          09351303934, 9414041095

        www.mahakaljyotish.co.in    

#bestastrologer #famousastrologer #jaipurjyotish

Around the web