राशन कार्ड धारको के लिए बड़ी खबर, इस महीने से बंद हो जायेगा फ्री गेहूं मिलना

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है. अगर आप भी फ्री राशन लेते हैं तो कार्डधारकों को फ्री गेहूं मिलना बंद हो जाएगा. केंद्र सरकार की तरफ से किए गए इस बदलाव के बाद करोड़ों राशन कार्ड धारकों को 1 जून से फ्री गेहूं मिलना बंद हो जाएगा.
आपको बता दें केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों को पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गेहूं और चावल दिया जाता है. केंद्र से मिलने वाले राशन को राज्य राशन कार्ड धारकों में बांटते हैं. इसके तहत राशन कार्ड धारकों को 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल दिया जाता है.
इन तीन राज्यों पर सबसे ज्यादा असर, मोदी सरकार ने गेहूं की कम खरीद के कारण गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मई से सितंबर तक आवंटित होने वाले गेहूं के कोटे को घटा दिया है. इस बदलाव के बाद तीन राज्यों यूपी, बिहार और केरल में गेहूं नहीं मिलेगा. यूपी, बिहार और केरल में कार्ड धारकों को अब 3 किलो गेहूं और 2 किलो की जगह 5 किलो चावल दिया जाएगा. दिल्ली, गुजरात, झारखंड,MP, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में भी गेहूं के कोटे को कम करने की खबर है. बाकी राज्यों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.
