logo

GST कलेक्शन ने अक्टूबर में छुआ 1.52 लाख करोड़ का आंकड़ा

 | 
GST कलेक्शन ने अक्टूबर में छुआ 1.52 लाख करोड़ का आंकड़ा

अक्तूबर महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.50 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। यह एक साल पहले के मुकाबले 26 फीसदी ज्यादा है।

इसी के साथ यह दूसरी बार है, जब कलेक्शन के आंकड़े इस स्तर के पार गए हैं। इससे पहले अप्रैल 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपए के रिकार्ड उच्चस्तर पर था। वहीं, यह लगातार आठवां महीना है, जब जीएसटी कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि अक्तूबर 2022 में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1,51,718 करोड़ रुपए रहा। अक्तूबर में सेंट्रल गुड सर्विसेज टैक्स यानी सीजीएसटी का आंकड़ा 26,039 करोड़ रुपए था। वहीं, स्टेट गुड सर्विसेज टैक्स यानी एसजीएसटी 33,396 करोड़, आईजीएसटी 81,778 करोड़ और उपकर 10,505 करोड़ था। गौर हो कि अक्तूबर 2021 में जीएसटी कलेक्शन 1,30,127 करोड़ रुपए था। सितंबर 2022 में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1,47,686 करोड़ रुपए रहा था।