सस्ता हुआ Gold- Silver, आज कर लें खरीददारी

सर्राफा बाजार में मंगलवार के लिए सोना- चांदी की कीमतें जारी हो गई हैं. आज सोना- चांदी की खरीददारी का अच्छा मौका है, दरअसल आज सोना चांदी दोनों ही कल से कम दाम पर लिस्ट हुए हैं.
यानि ग्राहकों के पास सस्ते दामों पर खरीददारी का मौका होगा.जानकारी हो कि सोना चांदी की कीमतें बाजार में रोजाना अपडेट होती हैं. इसलिए कीमतों में उतार- चढ़ाव का सिलसिला जारी रहता है. रोजाना दो बार सोना चांदी के रेट्स अपडेट किए जाते हैं, केवल शनिवार रविवार को सोना- चांदी के रेट्स अपडेट नहीं होते हैं.
सोने के भाव बाजार में हुए आज कम
सर्राफा बाजार आज 24 कैरेट प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने की 49,351 रुपये कीमत पर खुला. बीते दिन के मुकाबले 24 कैरेट प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने की कीमत में आज 239 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं 995 प्योरिटी वाले सोने की कीमत में भी आज 238 रुपये की गिरावट रही.
995 प्योरिटी वाले सोने का भाव आज 49,153 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. 916 प्योरिटी वाले सोने के भाव में आज 218 रुपये की गिरावट के बाद 45,206 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. 750 प्योरिटी वाले सोने का भाव आज 180 रुपये गिरने के बाद 37,013 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला.
चांदी की कीमत में आई कमी
आज सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई. बाजार खुलने पर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 308 रुपये गिरकर 55,066 रुपये अपडेट हुई है.
