केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बार फिर बड़ी खुशखबरी आ रही है. मार्च 2022 में महंगाई भत्ता में इजाफा होने के बाद अब जुलाई 2022 में भी डीए बढ़ने की उम्मीद है. जनवरी और फरवरी के AICP Index में कमी के बाद अब मार्च में इसमें बड़ा उछाल आया है. इस आंकड़े के जारी होने के बाद महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का रास्ता साफ होता दिख रहा है.
जनवरी 2022 में AICPI Index का आंकड़ा 125.1 पर था. फरवरी में इसमें और गिरावट आई और यह 125 पर आ गया. इसी के आधार पर मार्च में भी इसमें गिरावट की उम्मीद की जा रही थी लेकिन इसमें 1 प्वाइंट का उछाल आया और यह बढ़कर 126 पर पहुंच गया.
अब मार्च के नंबर आने के बाद जुलाई 2022 में तीन प्रतिशत डीए बढ़ने की संभावना लग रही है. हांलाकि अभी अंतिम निर्णय अप्रैल, मई और जून के नंबर्स आने के बाद ही होगा. आने वाले महीनों में भी इसमें इसी तरह उछाल जारी रहा तो महंगाई भत्ता बढ़ने का आंकड़ा 4 प्रतिशत तक जा सकता है.
केंद्रीय कर्मचारियों का 7th Pay Commission के तहत साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है. पहली बार डीए जनवरी में और दूसरा जुलाई में बढ़ता है. जनवरी 2022 के लिए मार्च में महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान हो चुका है. सरकार की तरफ से इसे तीन महीने के एरियर के साथ देने का भी ऐलना हुआ है. अगला महंगाई भत्ता जुलाई में रिवाइज होना है. इसका आधार जनवरी से लेकर जून तक का All India Consumer Price Index (AICPI) होगा
