logo

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी हो सकती है

 | 
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी हो सकती है

आखिरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आ ही गई जिसका उन्हें इंतजार था. केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार 1 जुलाई से महंगाई भत्ते में 5 फीसदी बढ़ोतरी कर सकती है.

DA में बढ़ोतरी AICPI के आंकड़ों पर निर्भर करती है. AICPI सूचकांक में मार्च 2022 में उछाल आया था जिसके बाद यह तय है कि सरकार 3 नहीं बल्कि 5 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है. अगर इस पर मुहर लगती है तो कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़कर 39 फीसदी हो जाएगा. ऐसा होने पर केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 27 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हो सकती है.