जानिए आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों द्वारा 6 अप्रैल के बाद आज 10 मई तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। 1 महीने से अधिक का वक्त बीत जाने के बाद भी तेल कंपनियों द्वारा भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर है।
भारतीय बाजार में 22 मार्च से 6 अप्रैल के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगभग हर रोज बदलाव किया। तेल की कीमतों में इजाफे का सिलसिला शुरू हुआ जब उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया। तेल कंपनियों द्वारा 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में प्रतिदिन 80-80 पैसे प्रति लीटर करके 6 अप्रैल तक इजाफा किया गया। इस स्तर के इजाफे के कारण देश में डीजल की कीमतें पहली बार 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गई।
दिल्ली में पेट्रोल का रेट 105.41 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल का भाव 100.94 रुपए प्रति लीटर है।
बेंगलुरु में पेट्रोल 111.09 रुपए प्रति लीटर बिक रहा जबकि डीजल का रेट 94.79 रुपए प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल 115.12 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 99.83 रुपए प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 104.77 रुपए प्रति लीटर बिक रहा।
UP के बड़े शहरों में रेट
लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 105.25 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 96.83 रुपए प्रति लीटर है।
आगरा में पेट्रोल की कीमत 104.98 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 104.98 रुपए प्रति लीटर है।
गाज़ियाबाद में पेट्रोल 105.26 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 96.82 रुपये प्रति लीटर है।
कानपुर में पेट्रोल का भाव 104.94 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल 97.00 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
प्रयागराज में पेट्रोल का भाव 106.06 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 97.34 रुपये प्रति लीटर है।
