logo

LPG Cylinder Price : एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में आई इतने रुपये की कमी, जानिए अपने शहर के एलपीजी सिलेंडर के नए दाम

 | 
LPG Cylinder Price : एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में आई इतने रुपये की कमी, जानिए अपने शहर के एलपीजी सिलेंडर के नए दाम 

महंगाई की मार से जूझ रही जनता के लिए आज का दिन राहत से भरा रहने वाला है क्योंकि आज एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी किए गए हैं। इंडियन ऑयल द्वारा जारी किए गए नए रेट के मुताबिक, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 36 रुपये तक की कटौती की गई है। 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 36 रुपये प्रति सस्ता होने का मुख्य फायदा रेस्टोरेंट, होटल, ढाबे और अन्य कमर्शियल यूज करने वालों को मिलेगा।

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती के बाद ये 1976.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। पहले इसके दाम 2012.50 रुपये प्रति सिलेंडर थे।

कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36.50 रुपये की कटौती के बाद ये 2095.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। पहले इसके दाम 2132 रुपये प्रति सिलेंडर थे।

मुंबई में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती के बाद ये 1936.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है जो पहले 1972.50 रुपये प्रति सिलेंडर था।

चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36.50 रुपये की कटौती के बाद ये 2141 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। पहले इसके दाम 2177.50 रुपये प्रति सिलेंडर थे।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 6 जुलाई के रेट पर ही मिल रहा है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम देखें तो ये 1000 रुपये के पार बने हुए हैं। दिल्ली में ये 1053 रुपये, मुंबई में 1053 रुपये , कोलकाता में 1079 रुपये और चेन्नई में 1068.50 रुपये का मिल रहा है।