पेट्रोल डीजल के तजा रेट जारी, जानिए आपके शहर में क्या है पेट्रोल डीजल के ताजा रेट

सरकारी तेल कंपनियों ने आज 16 जून गुरुवार को सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आखिरी बार 21 मई को केंद्र सरकार के एक्साइड ड्यूटी कम करने के फैसले के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए थे. तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम करके लोगों को बड़ी राहत दी थी.
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
SMS से चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
