logo

मारुति बलेनो फेसलिफ्ट: गजब के कनेक्टेड फीचर्स से लैस होगी नई Baleno, जानें कब होगी लॉन्च

 | 
मारुति बलेनो फेसलिफ्ट: गजब के कनेक्टेड फीचर्स से लैस होगी नई Baleno, जानें कब होगी लॉन्च

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति-सुजुकी (Maruti Suzuki) अगले सप्ताह अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक बलेनो (Baleno) का फेसलिफ्ट वर्ज़न लॉन्च करने जा रही है। इस बहुप्रतिक्षित कार की लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने एक टीज़र वीडियो के जरिए इसके फीचर्स रिवील किए हैं। बता दें कि बलेनो फेसलिफ्ट 23 फरवरी को लॉन्च की जाएगी। 

इस टीज़र वीडियो में सुजुकी कनेक्ट ऐप को दिखाया गया है, जिसे 2022 मारुति बलेनो के साथ जोड़ा गया है। ये ऐप अपडेटेड टेलीमैटिक्स सॉल्युशन्स के साथ आएगी जो पिछले एडिशन की तुलना में अधिक स्मार्ट बनाई गई है और ग्राहकों के लिए 'इंटेलीजेंट फीचर्स' प्रदान करती है। इसमें अमेज़न एलेक्सा वॉयस कमांड के साथ 40 से ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर भी होंगे।


 

टीज़र वीडियो से पता चलता है कि सुजुकी कनेक्ट ऐप में वाहन से संबंधित कई जानकारी जैसे- फ्यूल गेज रीडिंग, डिस्टेंस टू एम्प्टी, ओडोमीटर और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े दिखाई देंगे। ये ऐप कार की टोटल हेल्थ, दूर से हैजर्ड लाइट को चालू करने के साथ-साथ कार को लॉक या अनलॉक करने के बारे में भी जानकारी प्रदान करेगी।

कनेक्टेड कार टेक फीचर के अलावा, नई बलेनो को अन्य सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स जैसे कि नया 9-इंच डिजिटल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 व्यू कैमरा और एक हेड अप डिस्प्ले (HUD) स्क्रीन के साथ पेश किया जाएगा।

2022 मारुति सुजुकी बलेनो को 3-एलीमेंट डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट्स के एक नए सेट और एक अपडेटेड डिजाइ की ब्रॉड फ्रंट ग्रिल मिलेगी। नई बलेनो की साइड में विंडो लाइन्स पर क्रोम ट्रीटमेंट के अलावा फिर से डिज़ाइन किए गए 10-स्पोक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार के पिछले हिस्से में नए एलईडी रैपअराउंड टेललाइट्स होंगे और रियर बंपर को भी अच्छी तरह राउंड लुक के लिए अपडेट किया जाएगा।

नई बलेनो में सिर्फ बाहर से ही नहीं, बल्कि अंदर झांकने पर भी कई बड़े बदलाव नजर आएंगे। माना जा रहा है कि अपकमिंग बलेनो में मारुति नया डैशबोर्ड लेआउट, सिटिंग, मल्टीफंक्शन्ल स्टीयरिंग व्हील दे सकती है। वहीं इसमें इंफोटेनमेंट के लिए टचस्क्रीन सिस्टम दिया जा सकता है। इसके अलावा नई बलेनो में कंपनी रियर एसी वेंट्स के साथ फास्ट चार्जिंग पोर्ट और अपग्रेड क्रूज कंट्रोल और अपग्रेडेड एसी वेंट्स भी दे सकती है।

सेफ्टी फीचर्स के लिहाज से बात करें तो अपग्रेड बलेनो में 4 एयरबैग्स दिए जा सकते हैं। साथ ही परफॉर्मेंस के मोर्चे पर भी बलेनो में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऑटो एक्सपर्ट्स का कहना है कि नई बलेनो एक नए इंजन से लैस किया जा सकता है।

बता दें कि 2015 में लॉन्चिंग के बाद से ही बलेनो बाजार में धूम मचाए हुए है। यही कारण है कि ह्युंडई आई-20 और टाटा अल्ट्रोज़ जैसी शानदार कारें टक्कर में होने के बावजूद बलेनो की स्थिति बिल्कुल भी नहीं डगमगाई है।