logo

जारी हुए पेट्रोल डीजल के नए दाम, जानिए आज 12 जुलाई को पेट्रोल डीजल के दाम

 | 
 जारी हुए पेट्रोल डीजल के नए दाम, जानिए आज 12 जुलाई को पेट्रोल डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. तेल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। पिछले बुधवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत सौ डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई थी। उसके बाद कीमतों में तेजी आई और फिर सोमवार को गिरावट का रुख दिखा। सोमवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 106.1 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई का भाव 102.9 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में उतार और चढ़ाव के इस रुख के बीच मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी रही।

मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई में पेट्रोल 102.63. रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर

नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर