logo

पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल डीजल के तजा रेट

 | 
पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल डीजल के तजा रेट

सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. केंद्र सरकार ने 21 मई को पेट्रोल पर प्रति लीटर 8 रुपए और डीजल पर प्रति लीटर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया था. इस कटौती के बाद राज्य सरकारों ने भी वैट में कटौती की. ऐसे में पेट्रोल और डीजल का भाव करीब 7-9 रुपए प्रति लीटर तक कम हुआ था. उसके बाद से अभी तक दाम स्थिर हैं .

दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई पेट्रोल 109.27 रुपये और डीजल 95.84 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर 
लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर

पेट्रोल और डीजल का भाव इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव पर निर्भर करता है क्योंकि भारत 85 फीसदी तेल आयात करता है. IIFL सिक्यॉरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने कहा कि कच्चा तेल 120 डॉलर के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. आने वाले दिनों में यह 125 डॉलर के स्तर तक फिर से पहुंचेगा.