logo

पेट्रोल डीजल के दामों में आई कमी, जानिए क्या है आज आपके शहर में पेट्रोल डीजल के दाम

 | 
पेट्रोल डीजल के दामों में आई कमी, जानिए क्या है आज आपके शहर में पेट्रोल डीजल के दाम

तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. शनिवार को सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा की थी. इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो गई है.

राजधानी दिल्ली में आज से पेट्रोल की कीमत 95.77 रुपये लीटर हो गई है. वहीं डीजल के दाम 89.65 रुपये लीटर पहुंच गए हैं. वहीं शनिवार तक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.42 रुपये लीटर थी, तो वहीं डीजल भी 96.67 रुपये लीटर था. 


देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम अब 111.01 रुपये लीटर हो गए हैं, वहीं डीजल का रेट 97.77 रुपये लीट पहुंच गया है. मुंबई में देश का सबसे महंगा पेट्रोल मिल रहा है. एक्साइज कटौती से पहले तक मुंबई में पेट्रोल के दाम 120.51 रुपये लीटर चल रहे थे. वहीं डीजल 104.77 रुपये लीटर पहुंच गया था.

कोलकाता में पेट्रोल का रेट 105.62 रुपये प्रति लीटर होगा और डीजल की नई कीमत 92.83 रुपये प्रति लीटर रहने वाली है. 

चेन्नई में आज पेट्रोल की कीमत 101.35 प्रति लीटर हैऔर डीजल का रेट 93.94 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं.