logo

RBI और बढ़ा सकता है रेपो दर, जानिए इससे मंहगाई पर क्या असर पड़ेगा

 | 
RBI और बढ़ा सकता है रेपो दर, जानिए इससे मंहगाई पर क्या असर पड़ेगा 

RBI द्वारा महंगाई पर काबू पाने की कोशिशों का असर दालों और तेल पर दिखा है। लेकिन टमाटर और आलू की बढ़ती कीमतें इस पर पानी फेर सकती हैं। उपभोक्ता मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, एक महीने में  टमाटर 31.64 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 52.32 रुपये किलो पर पहुंच गया है। इसमें 70 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। आलू का भाव 20.93 से बढ़कर 24.12 रुपये किलो हो गया है। इसमें 17 फीसदी की बढ़त देखी गई है। 

RBI ने 4 मई को रेपो दर में 0.40 फीसदी का इजाफा किया था और अनुमान है कि यह 8 जून को भी दरों को बढ़ा सकता है। खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने कहा है कि दक्षिण भारत में टमाटर की कीमतें दो हफ्तों में स्थिर हो जाएंगी। देश में कुछ हिस्सों में टमाटर 50 से 100 रुपये किलो बिक रहा है।