logo

भारतीय स्टेट बैंक का धमाका, मिल रहा 22.5 लाख रुपये का फायदा, जल्द करें यह काम

 | 
भारतीय स्टेट बैंक का धमाका, मिल रहा 22.5 लाख रुपये का फायदा, जल्द करें यह काम

नई दिल्लीः कोरोना वायरस संक्रमण काल में आम लोगों के साथ-साथ कारोबारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिसे पूरा करने को हर कोई जीतोड़ मेहनत कर रहा है। ऐसी स्थिति में केंद्र व राज्य सरकारें लोगों की मदद को आगे आ रही है। सरकार का मकसद भी यही है कि किसी तरह से लोगों की आर्थिक हालत को दुरस्त किया जा सके। 

अब भारतीय बाजार में कई फंड हाउस, जो म्यूचअल फंड स्कीम ऑफर दे रहे हैं, जिनका फायदा आप समय रहते आसानी से उठा सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक की म्यूचुअल फंड आर्म है। SBI म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए उनकी उम्र, रिस्क प्रोफाइल और जरूरत को देखते हुए कई कटेगिरी में स्कीम ऑफर दे रहा है। 

चाहे लार्जकैप हो मिडकैप, स्मालकैप हो सेक्टोरल फंड, हर कटेगिरी में निवेशकों के लिए विकल्प है। कुछ स्कीम 20 साल या इससे भी पुरानी है। SBI म्यूचुअल फंड की कई स्कीम हैं, जो निवेशकों के लिए रिटर्न मशीन साबित हुई हैं। 10 साल के रिटर्न चार्ट को देखते एक मुश्त निवेश करने वालों को यहां 9 गुना तक रिटर्न मिला है।

10 वर्ष में मिलेगा इतना रिटर्न

SBI म्यूचुअल फंड की बीते 10 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली स्कीम SBI Small Cap Fund है। इसने 10 साल में 25% CAGR रिटर्न दिया है। 1 लाख का एकमुश्त निवेश 10 साल में 9 लाख हो गया। वहीं जिन्होंने इस दौरान 5000 रुपये की मंथली SIP की, उनके पास 22.5 लाख का फंड हो गया।

इस स्कीम में कम से कम 5000 रुपये एकमुश्त और कम से कम 500 रुपये की SIP की जा सकती है। 31 जनवरी 2022 तक फंड का कुल एसेट्स 11,288 करोड़ था, जबकि 31 दिसंबर 2021 तक एक्सपेंस रेश्यो 1.73 फीसदी था।

SBI का रिटर्न 10 साल में कितना हो गया

SBI Tech Opportunities Fund ने 10 साल में 20% CAGR रिटर्न दिया है. यहां 1 लाख का एकमुश्त निवेश 10 साल में 6.35 लाख हो गया। वहीं जिन्होंने इस दौरान 5000 रुपये की महीने SIP की, उनके पास 20 लाख का फंड हो गया।

इस स्कीम में कम से कम 5000 रुपये एकमुश्त और कम से कम 500 रुपये की SIP की जा सकती है। 31 जनवरी 2022 तक फंड का कुल एसेट्स 2,313 करोड़ था, जबकि 31 दिसंबर 2021 तक एक्सपेंस रेश्यो 2.23 प्रतिश था।

10 साल का रिटर्न 18% CAGR

SBI Tech Opportunities Fund ने 10 साल में 18% CAGR रिटर्न दिया है. यहां 1 लाख का एकमुश्त निवेश 10 साल में 5.28 लाख हो गया. वहीं जिन्होंने इस दौरान 5000 रुपये की मंथली SIP की, उनके पास 15.5 लाख का फंड हो गया.

इस स्कीम में कम से कम 5000 रुपये एकमुश्त और कम से कम 500 रुपये की SIP की जा सकती है. 31 जनवरी 2022 तक फंड का कुल एसेट्स 23,186 करोड़ था, जबकि 31 दिसंबर 2021 तक एक्सपेंस रेश्यो 1.92 फीसदी था।