सोने चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानिए आपके शहर में क्या है आज सोने चांदी का दाम

आज देश में सर्राफ बाजार में सोने और चांदी की कीमत में फिर से तेज़ी देखने को मिली है। सोने के दाम में आज लगातार आठवें दिन बढ़ोतरी हुई है। जबकि चांदी के भाव में इस बीच तेज़ी और नरमी दोनों देखने को मिलीं है।
आज सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमत में तेज़ी आई है। जिसके बाद देश के प्रमुख शहरों में सोने व चांदी की कीमत कुछ इस प्रकार है।
आज कोलकाता में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम की कीमत 52,250 रूपये में है, और 22 कैरेट सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 47,900 रूपये है जबकि चांदी की कीमत 62,000 रूपये है l
चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 52,770 रूपये है, और 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 48,370 रूपये है जबकि चांदी का भाव 66,500 रूपये है l
आज 26 मई 2022 को लखनऊ में पीली धातु सोने की कीमत में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। जहा 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के भाव में 150 रूपये की बढ़ोतरी हुई है। कल इस सोने की कीमत 47,900 रूपये थी, आज बढ़ोतरी के बाद कीमत 48,050 रूपये रह गई है।
सोमवार 26 मई 2022 को लखनऊ में सफ़ेद धातु चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है, जहा कल 1 किग्रा चांदी की कीमत 61,600 रूपये थीं, आज 400 रूपये की तेज़ी के बाद कीमत 62,000 रूपये पहुंच गई है।
