सोने के दामों में आया उछाल वहीं चांदी रही स्थिर, जानिए आज क्या है सोने चांदी का भाव

आज देश में सोने के दाम में बढ़ोतरी हुई है, तो चांदी के भाव आज दूसरे दिन स्थिर बने है। सोने की कीमत में 100 रूपये की बढ़ोतरी आज 100 रूपये की बढ़ोतरी हुई है। आज मंगलवार 10 अप्रैल 2022 को लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 100 रूपये की बढोतरी होने के बाद कीमत 51,860 रूपये से बढ़कर 51,960 रूपये पहुंच गई हैं। तो 22 कैरेट सोने की कीमत में भी प्रति 10 ग्राम 100 रूपये बढ़ोतरी हुई है, जिस से कीमत 47,550 से बढ़कर 47,650 रूपये हो गई है। जबकि चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिस के सफेद धातु का भाव 62,500 रूपए ही है।
देश में सर्राफा बाजार में आज बढोतरी और यथास्थिती दोनों बनी रही हैं।
प्रमुख शहरों में सोने व चांदी की कीमत
कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 51,810 रूपये है, तो 22 कैरेट सोने की कीमत 47,500 रूपये है, जबकि चांदी की कीमत 62,500 रूपये रही है।
दिल्ली में चांदी का भाव 62,500 रूपये है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 51,810 रूपये है, और 22 कैरेट सोने की कीमत 47,500 रूपये है।
