logo

Vivo ने लॉन्च किया Vivo Y01 स्मार्टफोन, कीमत जान हो जायेंगे खुश

 | 
Vivo ने लॉन्च किया Vivo Y01 स्मार्टफोन, कीमत जान हो जायेंगे खुश
Vivo ने लॉन्च किया Vivo Y01 बजट स्मार्टफोन. फोन की कीमत काफी कम है, फोन को भारत में 8,999 रुपये के प्राइज टैग के साथ लॉन्च किया है. Vivo Y01 में 6.51-इंच का डिस्प्ले, 8MP का कैमरा और 5,000mAh की दमदार बैटरी है. आइए जानते हैं Vivo Y01 के धमाकेदार फीचर्स... Vivo Y01 Vivo Y01 Specifications Vivo Y01 में एक रेक्टेंगुलर कैमरा बम्प के साथ एक फ्लैट बैक पैनल है. 3.5mm ऑडियो जैक के साथ एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर के साथ आता है. आगे की तरफ इसमें वॉटरड्रॉप नॉच के साथ फ्लैट स्क्रीन है. Vivo Y01 में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ MediaTek Helio P35 SoC है. इसके डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. डिवाइस में 5,000mAh की बड़ी बैटरी है जिसमें 10W फास्टचार्जिंग सपोर्ट है. Vivo Y01 Camera इसके ऑप्टिक्स की बात करें तो, Vivo Y01 में f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है. डिवाइस में फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसमें f/2.2 अपर्चर है. रियर कैमरा फेस ब्यूटी और टाइम-लैप्स मोड जैसे कई फीचर प्रदान करता है.