logo

क्या है आज आपके शहर में पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए

 | 
क्या है आज आपके शहर में पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए

सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. फिलहाल तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के कारण कंपनियों पर दोबारा दबाव बढ़ सकता है.

ग्‍लोबल मार्केट में आज सुबह ब्रेंट क्रूड का भाव 108.8 डॉलर प्रति बैरल और डब्‍ल्‍यूटीआई 107.4 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया. मुख्‍य आर्थिक सलाहकार भी पहले ही बता चुके हैं कि ब्रेंट क्रूड के भाव अगर 110 डॉलर के ऊपर गए तो पेट्रोल-डीजल के दाम दोबारा बढ़ने शुरू हो जाएंगे. 

 दिल्ली पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर

मुंबई पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर

नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.