13 अक्टूबर को आ रहा धांसू Wireless Earbuds, लॉन्चिंग से पहले जान लें फीचर्स

नई दिल्ली। वनप्लस कंपनी 13 अक्टूबर को अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 9 RT को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। OnePlus ने यह भी घोषणा की है की इसी दिन नए बड्स OnePlus Buds Z2 को भी पेश किया जायेगा। वनप्लस का कहना है कि बड्स ज़ेड2 डीप नॉइज रिडक्शन लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ और बेहतरीन साउंड क्वालिटी की पेशकश करेगा। कंपनी नए बड्स को पिछले साल लॉन्च हुए Buds Z मॉडल के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश करने वाली है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक ये बड्स वाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में आ सकते हैं।
इसके अलावा चार्जिंग केस में 520 एमएएच की बैटरी होगी, जिसे 38 घंटे के प्लेबैक समय की पेशकश करने की अफवाह है। टिप्स्टर Evan Blass के अनुसार ये बड्स कैरी-कम-चार्जिंग केस के साथ आएंगे। शानदार साउंड क्वालिटी के लिए इनमें 11mm के ऑडियो ड्राइवर दिए जा सकते हैं। दोनों बड्स में कंपनी 40-40mAh की बैटरी शामिल कर सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि सिंगल चार्ज पर ये बड्स 7 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक देगी।
बड्स Z2 की बाकी अफवाहों में IP55 रेटिंग, ब्लूटूथ 5.2, डॉल्बी एटमॉस और फास्ट चार्जिंग शामिल हैं, जो 10 मिनट के चार्ज के साथ पांच घंटे का प्लेटाइम प्रदान करेगा।
OnePlus 9RT : संभावित स्पेसिफिकेशन - Weibo पर एक टिप्सटर ने कुछ स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं जो कथित तौर पर OnePlus 9RT से जुड़े हैं। कहा जा रहा है कि इसमें होल-पंच सिजाईन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुल-एचडी + डिस्प्ले दिया जा सकता है। वनप्लस 9RT में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC होने की अफवाह है। यह पिछली रिपोर्टों के विपरीत है जिसमें नए वनप्लस फोन पर स्नैपड्रैगन 870 का सुझाव दिया गया था।
