logo

दुबई से सीधा कृष्ण धाम वृंदावन पहुंचे विराट और अनुष्का शर्मा, बाबा नीम करोली के किए दर्शन

 | 
दुबई से सीधा कृष्ण धाम वृंदावन पहुंचे विराट और अनुष्का शर्मा, बाबा नीम करोली के किए दर्शन

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर-पति विराट कोहली हाल ही में नए साल का जश्न मनाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात में थे। वहां से दंपति सीधे मथुरा, वृंदावन बाबा नीम करोली आश्रम में दर्शन के लिए पहुंचे।

बता दें कि नीम करोली में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बाबा की काफी आस्था है। नवंबर 2022 में भी उन्होंने उत्तराखंड में बाबा नीम करोली आश्रम का दौरा किया था।


आश्रम में प्रार्थना करते अनुष्का शर्मा और विराट कोहली  की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर उनके फैन पेज पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में विराट ऑलिव जैकेट और ब्लैक टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। फैन के साथ पोज देते हुए उन्होंने ब्लैक कैप भी पहन रखी है। वहीं अनुष्का शर्मा ने अपने चेहरे को मास्क से ढक रखा है।


वायरल तस्वीरों में वह विराट कोहली  के साथ खड़ी नजर आ रही हैं और उन्होंने ब्लैक स्वेटर पहना हुआ है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, दंपति ने आश्रम में एक घंटे तक ध्यान किया और बुधवार सुबह वृंदावन पहुंचे। खबरों के मुताबिक उन्होंने आश्रम में कंबल और ऊनी कपड़े भी बांटे। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में अपने दुबई ट्रिप की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं। 

इस दौरान अनुष्का शर्मा ने ब्लैक ड्रेस पहनी थी जबकि विराट कोहली  ने व्हाइट टी-शर्ट को व्हाइट पैंट के साथ पेयर किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी. यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। अभिनेत्री ने पहले ही फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है, जो नेटफ्लिक्स पर डायरेक्ट-टू-ओटीटी रिलीज होगी।