logo

सुप्रसिद्ध सिंगर अल्तमश फरीदी ने शानदार गाना रिकॉर्ड कराया

 | 
सुप्रसिद्ध सिंगर अल्तमश फरीदी ने शानदार गाना रिकॉर्ड कराया 

Mumbai: जय बालाजी म्यूजिक के निर्माता उमेद सिँह राजपुरोहित ने मुंबई के कृष्णा स्टूडियो में सुप्रसिद्ध साहित्यकार,  वरिष्ठ पत्रकार और फ़िल्मी गीतकार मुकेश कुमार मासूम का लिखा तथा फेमस संगीतकार रफीक राजा का संगीतबद्ध किया गया गीत " भगवान जरुरी है " सुप्रसिद्ध सिंगर अल्तमश फरीदी की आवाज में रिकॉर्ड कराया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध सिंगर अल्तमश फरीदी ने मुकेश कुमार मासूम के गीत की तथा रफीक राजा के संगीत की खूब प्रशंसा की |   

यह गीत अध्यात्म की ऊंचाइयों को छूकर सर्व धर्म समभाव की अनुभूति कराता हैँ। उमेद सिँह राजपुरोहित ने आशा व्यक्त की कि यह गीत सफलता के सभी रिकॉर्ड तोड़ेगा| रिकॉर्डिंग के समय प्रॉड्यूसर राठौड़, प्रॉड्यूसर रईस खान, अभिनेत्री खुश्बू पोद्दार, सिंगर लवनीता आदि उपस्थित रहे। सभी ने गीत - संगीत की सराहना की।

Around the web