logo

देश में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 12249 नए मामले आये सामने, 13 लोगों की हुई मौत

 | 
 देश में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 12249 नए मामले आये सामने, 13 लोगों की हुई मौत 

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केसों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार 22 जून को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 12,249 नए मरीज सामने आए हैं। देश में एक्टिव केस बढ़कर 81 हजार से ज्यादा (81,687 केस) हो गए हैं, इतना ही नहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से 13 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,903 है। देश में कुल रिकवरी केसों की संख्या 4,27,25,055 है और कोरोना की कुल संख्या 4.32 करोड़ से अधिक है। वहीं वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,96,45,99,906 है।

महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, हरियाणा समेत कई राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी आने लगी है। दिल्ली-मुंबई में तो पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी के पार चला गया है। बताया जा रहा है कि देश में ओमिक्रॉन और उसके सब-वैरिएंट्स की वजह से केस बढ़ रहे हैं। इंडियन सार्स-कोव-2 जिनोमिक्स कंसोर्शियम से जुड़े सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि इस समय देश में ओमिक्रॉन और उसके सब-वैरिएंट्स BA.2 और BA.2.38 की वजह से संक्रमण बढ़ रहा है।

छत्तीसगढ़ में कल 3,944 सैम्पलों की जांच हुई। जिसमें से प्रदेश भर में कुल 88 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं रायपुर में 31 एक्टिव मरीज मिले हैं। नए मरीज को मिलाकर अब राज्य में कुल 516 कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंच गई है। वहीं कुल 38 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं।