logo

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,781आए नए मामले,18 लोगों की हुई मौत

 | 
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,781आए नए मामले,18 लोगों की हुई मौत 

देश में कोरोना के मामलो में कमी देखने को मिली है, बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,781 केस सामने आए हैं। वहीं कोरोना को चलते 18 लोगों की मौत भी हुई है। स्वास्थय मंत्रालय ने अपडेट जारी करते हुए बताया की इस दौरान 8,537 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। वहीं कल यानि रविवार को 12,899 कोरोना के मामले सामने आए थे। कल के मुकाबले आज कोरोना के केस में 118 कम मामले आये है।

स्वास्थय मंत्रालय ने अपडेट जारी करते हुए यह भी बताया है की इस दौरान कोरोना के एक्टिव मामलों में इजाफा बढ़कर 76 हजार के पार पहुंच चुका है। देश में कोरोना के अभी एक्टिव केस की संख्या 76,700 है। वहीं अगर बात करें डेली पाजिटिविटी रेट की तो 4.32 का इजाफा हुआ है। अब तक 4करोड़ 27लाख 7 हजार 900 मरीज ठीक भी हो चुके हैं लेकिन 5 लाख 24 हजार 873 मरीजों ने कोरोना से दम भी तोड़ दिया है।

देश में कोरोना वैक्सीन का आंकड़ा बढ़कर 196 के पार पहुंच चुका है। 101.47 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है और 90.59 करोड़ से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा चार करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी दी जा चुकी है।