देश में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20 हजार से अधिक नए मामले आये सामने, 70 लोगों की हुई मौत

देश में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर तेजी से वृद्धि हो रही है, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20 हजार से अधिक नए मामले सामने आये हैं. वहीं दूसरी तरफ लम्बे समय बाद सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है. अब यह आंकड़ा 1लाख 35 हजार 364 पर पहुंच गया है.
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20 हजार 551 नए केस मिले हैं। कोविड संक्रमण से 70 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5 लाख 26 हजार 600 हो गई है। बीते दिन कोरोना से 21 हजार 595 मरीज ठीक भी हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी कोविड एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 35 हजार 364 है, जो कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है। कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 5.14 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1 हजार 114 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत है। अब तक कुल 4 करोड़ 34 लाख 45 हजार 624 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।
