logo

सेनेगल के तिवाउने शहर में एक अस्पताल में भीषण आग लगने से एनआईसीयू में भर्ती 11 नवजात शिशुओं की हुई मौत

 | 
सेनेगल के तिवाउने शहर में एक अस्पताल में भीषण आग लगने से एनआईसीयू में भर्ती 11 नवजात शिशुओं की हुई मौत 
पश्चिमी अफ्रीकी से हादसे की बड़ी खबर आ रही है। सेनेगल के तिवाउने शहर में अस्पताल में आग लगने से भीषण हादसा हो गया। अस्पताल में आग लगने से एनआईसीयू में भर्ती 11 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। इस बारे में जानकारी सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सैल की तरफ से दी गई है। इस हादसे से पूरे शहर में शोक की लहर है। 
सेनेगल में रात के समय राष्ट्रपति मैकी सैल ने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, "मैंने अभी हाल ही में सार्वजनिक अस्पताल के नवजात विभाग में लगी आग में 11 नवजात शिशुओं की मौत के बारे में सुना है।"उन्होंने लिखा कि "उनकी माताओं और उनके परिवारों के लिए, मैं अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त करता हूं," अस्पताल में आग लगने के बारे में सेनेगल के राजनेता डीओप सी के मुताबिक, यह त्रासदी तिवाउने के परिवहन केंद्र में मामे अब्दौ अजीज सी दबाख अस्पताल में हुई थी, और "शॉर्ट सर्किट" के कारण हुई थी।