logo

मैक्सिको नौसेना का ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 14 लोगों की हुई मौत, एक घायल

 | 
 मैक्सिको नौसेना का ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 14 लोगों की हुई मौत, एक घायल

मेक्सिकन नौसेना ने कहा कि शुक्रवार को उत्तरी मेक्सिको में एक ड्रग लार्ड की गिरफ्तारी और परिवहन के दौरान उनके हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 मैक्सिकन नौसैनिक मारे गए। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। फिलहाल ये हादसा किस वजह से हुआ इसकी अब तक जानकारी नहीं मिल पाई है। नौसेना के स्वामित्व वाला ब्लैक हाक हेलीकाप्टर, गुआडालाजारा कार्टेल के संस्थापक राफेल कारो क्विंटरो को ले जा रहे एक अन्य विमान को ले जा रहा था, जिसे दिन में उत्तरी राज्य सिनालोआ में गिरफ्तार किया गया था।

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में कुल 15 लोग सवार थे। मैक्सिकन नौसेना ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि हेलीकॉप्टर किस वजह से क्रैश हुआ है, इसकी फिलहाल जांच की जा रही है। सेना ने बताया कि हेलीकॉप्टर क्रैश के संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि यह हादसा मैक्सिकन ड्रग माफिक राफेल कारो क्विंटरो की गिरफ्तारी के तुरंत बाद हुआ है।