logo

नेपाल में प्रतिबन्धित भारतीय दवाओं की जा रही तस्करी, 3 युवक गिरफ्तार

 | 
नेपाल में प्रतिबन्धित भारतीय दवाओं की जा रही तस्करी, 3 युवक गिरफ्तार

Kathmandu: नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रतिबन्धित भारतीय दवाओं की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। इन प्रतिबन्धित दवाओं को भारत से नेपाल तक पहुंचाने के लिए युवाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है।

अलग अलग तरीके से इन प्रतिबन्धित दवाओं की तस्करी की घटना आए दिन सामने आती रहती है। नेपाल के सीमावर्ती शहर रक्सौल से बीरंगज आ रहे 3 भारतीय युवाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन्होंने अपने पूरे शरीर में प्रतिबन्धित दवाओं को टेप से चिपका कर रखा हुआ था।

रक्सौल से बीरगंज प्रवेश करते समय सीमा चौकी पर पुलिस पर 3 युवाओं की गतिविधि संदिग्ध लगने पर पूछताछ के लिए रोका तो उनके शरीर से 1500 बोतलें प्रतिबन्धित दवाओं की मिली। इस मामले में बीरगंज पुलिस ने बिहार के मोतिहारी जिला के रामगढवा निवासी 40 वर्षीय हेमताज आलम, 20 वर्षीय इम्तियाज आलम और 20 वर्षीय अजीत कुमार मलाह को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इनके पास से 500 प्रति डाईजोपाम, 500 प्रति फेनारगन और 500 प्रति नॉरफिन दवाइयों की शीशी बरामद की है। नेपाल में इन दवाइयों का इस्तेमाल ड्रग्स के रूप में होता है। सरकार ने इन दवाओं पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।