logo

नाइजीरिया कैथोलिक चर्च पर हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 50 से ज्यादा लोगों की हुई मौत, जानिए पूरा मामला

 | 
नाइजीरिया कैथोलिक चर्च पर हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 50 से ज्यादा लोगों की हुई मौत, जानिए पूरा मामला

अफ्रीकी देश नाइजीरिया में रविवार को कैथोलिक चर्च पर भयानक हमला हुआ है. आतंकियों ने 50 से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी. इसमें बच्चे भी शामिल हैं. वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों ने चर्च में प्रेयर के लिए आए लोगों पर स्वचालित हथियारों से अटैक किया और हथगोले फेंके. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना अमूमन शांत माने जाने वाले नाइजीरिया के ओंडो प्रांत के पेंटेकोस्ट में स्थित सेंट फ्रांसिस कैथोलिक चर्च की है. रविवार को प्रार्थना सभा के लिए आए लोगों पर अज्ञात बंदूकधारियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान कुछ लोगों ने छिपकर अपने को बचाया, लेकिन ज्यादातर लोग गोलियों और हथगोलों की चपेट में आ गए. दर्जनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि केवल राक्षस ही ऐसा जघन्य अपराध कर सकते हैं. घृणा और हिंसा से हमारी भावनाएं नहीं बदली जा सकती हैं. हम अपने प्रेम और भाईचारे से राक्षसों को पराजित करेंगे.