जापान के पूर्व PM शिंजो आबे का निधन, आज सुबह भाषण के दौरान हमलावर ने मारी थी गोली

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत कि खबर सामने आ रही है। बता दें आज शुक्रवार सुबह नारा शहर में इलेक्शन कैंपेन के दौरान उनपर फायरिंग की गई थी। भाषण के दौरान आबे पर सभा में मौजूद एक हमलावर ने पीछे से गोलियां चलाईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 6 घंटे बाद उन्होंने आखिरी सांस ली।
बता दें कि आज जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या हो गई है। उनको आज सुबह दो गोलियां मारी गई थीं। हमले के बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। गोली लगने के बाद उनको हार्ट अटैक भी आया था, इसके साथ ही उनका काफी खून भी बह गया था। 67 साल के शिंजो आबे को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही थी, लेकिन डॉक्टर्स को इसमें सफलता नहीं मिली। बता दें कि शिंजे आबे को गोली मारने वाले हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम यामागामी तेत्सुया है।
