logo

परमाणु विस्फोट हुआ तो पूरा यूरोप खत्म हो जाएगा', Zaporizhzhia न्यूक्लियर पावर प्लांट पर रूसी बमबारी पर बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति

 | 
परमाणु विस्फोट हुआ तो पूरा यूरोप खत्म हो जाएगा', Zaporizhzhia न्यूक्लियर पावर प्लांट पर रूसी बमबारी पर बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति

जंग के बीच यूक्रेन ने शुक्रवार सुबह दावा किया कि Zaporizhzhya न्यूक्लियर पावर प्लांट पर रूसी मिसाइलों ने हमला किया है. यह यूरोप का सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर प्लांट है, इसलिए अमेरिका, यूके आदि देश भी इस मामले में तुरंत एक्टिव हो गए.

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) का बड़ा बयान भी आया. उन्होंने कहा कि अगर परमाणु धमाका हुआ तो यह पूरे यूरोप का अंत होगा.

जेलेंस्की ने कहा, 'यूक्रेन में कुल 15 परमाणु रिएक्टर्स हैं. अगर कोई भी परमाणु धमाका हुआ तो यह हम सबका अंत होगा. यह यूरोप का अंत होगा. पूरा यूरोप खाली हो जाएगा. यूरोप को परमाणु आपदा में मरने के लिए ना छोड़ा जाए.