logo

सोमालिया में बंदूकधारियों ने होटल हयात पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, हमले में 8 लोगों की मौत, कई लोग घायल

 | 
 सोमालिया में बंदूकधारियों ने होटल हयात पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, हमले में 8 लोगों की मौत, कई लोग घायल

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आतंकी समूह अल-शबाब के बंदूकधारियों ने होटल हयात पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई हैं। इस हमले में 8 लोगों की मौत हो गई है और 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

सुरक्षा सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि अल-शबाब के लड़ाकों ने शुक्रवार को सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के हयात होटल पर गोलियों की बौछार कर दी जिसमें 8 लोगों की जान जा चुकी है। बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने होटल हयात पर कब्जा कर लिया है।

एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि, बंदूकधारियों के हयात होटल में घुसने से करीब एक मिनट पहले बड़ा धमाका हुआ था। बता दें कि होटल हयात मोगादिशु में एक पसंदीदा स्थान है जहां कई अन्य बड़े होटल भी स्थित हैं, और यह अक्सर सरकारी अधिकारी और आम लोग आते रहते हैं।