logo

रूस का प्रेमी और यूक्रेन की प्रेमिका Himachal में हिन्दू रीति रिवाज से रचाई शादी

 | 
रूस का प्रेमी और यूक्रेन की प्रेमिका Himachal में हिन्दू रीति रिवाज से रचाई शादी

रूस और यूक्रेन इस समय एक-दूसरे की जान के दुश्मन बने हुए हैं. दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी जंग में अब तक हजारों आम नागरिक मारे जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद वहां के आम लोगों के मन में एक दूसरे के प्रति प्यार कम नहीं हुआ है. इसकी एक बानगी हमें हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में देखने को मिली, जहां मंगलवार को रूस के रहने वाले लड़के और यूक्रेन की रहने वाली लड़की ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की.

अग्नि के साथ फेरे लेकर खाईं जन्मों तक साथ निभाने की कसमें
दोनों ने न केवल अग्नि के साथ फेरे लेकर एक-दूसरे का जन्मों-जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं, बल्कि उन्होंने मंत्रों का उच्चारण भी किया. दोनों प्रेमी युगलों ने नारायण मंदिर दिव्य आश्रम खड़ौता में शादी की और इसके बाद भगवान का आशीर्वाद लिया.

मकलोडगंज में रहने के दौरान बढ़ी नजदीकियां
दोनों का विवाह दिव्य आश्रम खड़ौता के प्रसिद्ध पंडित संदीप शर्मा ने पढ़ा, जबकि विनोद शर्मा और उनके परिवार ने कन्यादान कर सभी वैवाहिक कार्य को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मूल रूप से रूस के रहने वाले सर्गेई नोविकोव, जिन्होंने अब इजरायल की नागरिकता ले ली है और यूक्रेन की रहने वाली एलोना ब्रामोका अब एक-दूसरे के हो चुके हैं. दोनों लंबे समय से धर्मशाला के मकलोडगंज में रहते हैं. यहीं पर रहते हुए दोनों एक-दूसरे के करीब आए और दोनों ने शादी कर दी. विवाह समारोह में रहने वाले लोगों के लिए कांगड़ी धाम का भी आयोजन किया गया.